Bollywood: अमिताभ बच्चन ने प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में खरीदा प्लॉट, जानें कितनी है जगह और कीमत

अयोध्या में घर बनाने के लिए 14.5 करोड़ का प्लॉट खरीदा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने मुंबई स्थित डेवलपर द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा से 7 स्टार एन्क्लेव द सरयू में ये प्लॉट खरीदा है।

0
418

न्यूज़लिंक हिंदी, अयोध्या। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने समारोह से पहले एक बहुत ही खास काम किया है। महानायक ने अयोध्या में घर बनाने के लिए 14.5 करोड़ का प्लॉट खरीदा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने मुंबई स्थित डेवलपर द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा से 7 स्टार एन्क्लेव द सरयू में ये प्लॉट खरीदा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक द सरयू का लॉन्च भी 22 जनवरी को होने वाला है। जिस दिन अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने वाला है। इस मंदिर का उद्घाटन पीएम मोदी करने वाले हैं।

अमिताभ बच्चन ने द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के साथ प्रोजेक्ट के बारे में बात की। अमिताभ बच्चन ने कहा- मैं अयोध्या में द सरयू के लिए द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के साथ इस जर्नी को शुरू करने के लिए एक्साइटेड हूं। ये एक ऐसा शहर है जो मेरे दिल में एक विशेष जगह रखता है। अयोध्या की शाश्वत आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक समृद्धि ने भौगोलिक सीमाओं से परे एक इमोशनल कनेक्शन बनाया है। यह अयोध्या की आत्मा में एक जर्नी की शुरुआत है। मैं वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी में अपना घर बनाने की आशा कर रहा हूं।

आपको बता दे कि अमिताभ बच्चन का जन्म प्रयागराज में हुआ था| प्रयागराज से अयोध्या का रास्ता 4 घंटे का है। अब उन्होंने अयोध्या में प्लॉट ले लिया है। जो राम मंदिर से सिर्फ 15 मिनट की दूरी पर है। वहीं द सरयू से अयोध्या एयरपोर्ट 30 मिनट की दूरी पर है।

ये भी पढ़ें : Kanpur: कानपुर में 40 विमान गिराएगा हमास, इंडिगो एयरलाइंस को मिली धमकी, मचा दिल्ली तक हड़कंप

प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे ये सेलेब्स
जानकारी अनुसार, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, रणदीप हुडा, आयुष्मान खुराना, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, अक्षय कुमार, अजय देवगन, सनी देओल, चिरंजीवी, माधुरी दिक्षित, अनुपम खेर, संजय लीला भंसाली, धनुष, ऋषभ शेट्टी, कंगना रनौत, मधुर भंडारकर, प्रभास, अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here