Bollywood: सारा अली खान की मां का किरदार निभा सकती है करीना कपूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

करीना कपूर ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ के बारे में बातें शेयर कीं, एक्ट्रेस ने सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान के बारे में भी बात की।

0
213

न्यूज़लिंक हिंदी। कॉफी विद करण 8 अपने पहले एपिसोड से ही चर्चा में बना हुआ है। शो के चौथे एपिसोड में करीना कपूर और अलिया भट्ट नजर आईं। जहां करीना कपूर ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ के बारे में बातें शेयर कीं, एक्ट्रेस ने सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान के बारे में भी बात की।

करीना और सारा दोनों ही बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। ऐसे में शो के होस्ट करण जौहर ने करीना से पूछा कि क्या वह कभी फिल्मों में सारा की मां का किरदार निभाएंगी। इस पर करीना ने करण को जवाब दिया है।

करण जौहर करीना से पूछते हैं- अगर आपसे फिल्म में सारा की मां का किरदार निभाने के लिए पूछा जाए तो क्या आप वो करेंगी। इसके जवाब में करीना ने कहा- मुझे लगता है मैं एक एक्टर हूं और मैं हर उम्र का किरदार निभा सकती हूं तो आप कुछ नहीं कह सकते हैं। अगर अच्छा किरदार हुआ तो बिल्कुल, करीना के जवाब के बाद करण ने कहा- तो क्या इसके लिए ओपन हैं? करीना ने कहा- मैं एक्टिंग से जुड़ी हर चीज के लिए ओपन हूं।

करीना कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि- उन्होंने सैफ अली खान से शादी क्यों की। करीना ने कहा- अब आपकी शादी का कारण यह है, कि आप एक बच्चा पैदा करना चाहते हैं, है ना? मेरा मतलब आज है, नहीं तो आप बस एक साथ रह सकते हैं। हम पांच साल तक एक साथ रहे, इसलिए जब हमने अगला कदम उठाया, तो ऐसा इसलिए था क्योंकि हम बच्चे पैदा करना चाहते थे।

ये भी पढ़ें : रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा करते हुए एस. जयशंकर बोले- रूस के साथ संबंध बनाए रखने में हमारा बहुत ज्यादा हित है

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में धमाल मचाने वाली हैं। ये फिल्म मार्च 2024 में रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here