Bollywood News : किंग खान आज मना रहे अपना 58वां जन्मदिन, फैन्स को दिया शानदार तोहफा, फिल्म डंकी का दमदार टीजर किया रिलीज

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शाहरुख खान 2 नवंबर यानी आज अपना 58 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इंडस्ट्री के किंग खान नाम से पहचाने जाने वाले एक्टर ने एक से एक हिट और सुपरहिट फिल्में दीं हैं

0
446

न्यूज़लिंक हिंदी। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शाहरुख खान 2 नवंबर यानी आज अपना 58 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इंडस्ट्री के किंग खान नाम से पहचाने जाने वाले एक्टर ने एक से एक हिट और सुपरहिट फिल्में दीं हैं, वहीं आज जन्मदिन के मौके पर किंग खान को जन्मदिन की बधाई देने वालों की भारी भीड़ लगी हुई है। इस खास दिन पर शाहरुख अपने फैंस पर तोहफों की बरसात कर रहे हैं। आज किंग खान की 2023 की शानदार फिल्म जवान ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई हैं। साथ ही एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ का टीजर रिलीज कर फैंस को डबल ट्रीट दी है।

शाहरुख खान ने शेयर किया पोस्ट
‘डंकी’ के टीजर को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है, “ अपने सपनों और इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश कर रहे सिंपल और रियल लोगों की कहानी| दोस्ती, प्यार और साथ रहने का… घर नामक रिश्ते’ में रहने का! एक दिल छू लेने वाले स्टोरीटेलर की हार्टवॉर्मिंग कहानी है। इस जर्नी का हिस्सा बनना सम्मान की बात है और मुझे उम्मीद है कि आप सभी हमारे साथ आएंगे| इस क्रिसमस पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।”

शाहरुख खान फिल्म मे हार्डी के किरदार में हैं। इसके बाद तापसी पन्नू भी स्क्रीन पर नजर आती हैं। वे सूट-दुपट्टा पहने देसी अंदाज में काफी शानदार लग रही हैं। फिल्म में तापसी ने मनू का किरदार निभाया है| इसके बाद विक्की कौशल सहित फिल्म की अन्य स्टार कास्ट भी नजर आती है।

शाहरुख खान के जन्म दिन पर हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार और उनके जिगरी दोस्त अजय देवगन ने उन्हें बर्थडे विश किया है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शाह रुख की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- यह एक शानदार साल रहा है आपके लिए, ऐसे ही जवान और बेहतरीन रहें, जन्मदिन मुबारक हो शाहरुख खान।

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने उन्हें जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दी हैं। इसी तरह और भी लोगों ने उन्हें बर्थडे विश किया।

शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को हुआ। फिल्मी दुनिया के बादशाह और किंग खान के नाम पर शाहरुख को जाना जाता है। एक्टर के सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी सारे फैंस हैं। एक्टर ने अपने 31 साल के करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। आपको बता दें कि आने वाले दिसंबर में शाह रुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘डंकी’ सिनेमाघरों में छाने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here