न्यूज़लिंक हिंदी। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसमें दोनों जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे। अब इसके प्रमोशन के लिए वह नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे। जहां लोगों ने चप्पल और हेलमेट फेंके। इसके बाद भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस ने लाठीचार्ज भी की। आखिर क्या हुआ ऐसा, आइए बताते हैं।
#WATCH | Ruckus erupted at the promotion event of the film 'Bade Miyan Chote Miyan' featuring actors Akshay Kumar and Tiger Shroff in UP's Lucknow today pic.twitter.com/t8PS0QmP0b
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 26, 2024
ये भी पढ़े : शराब घोटाले मामले में ED ने केजरीवाल को भेजा 8वां समन, अब 4 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया
दरअसल, सोशल मीडिया पर अक्षय और टाइगर के कार्यक्रम के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। टाइगर और अक्षय ने फिल्म के प्रचार के समय फैंस को लाइव एक्शन स्टंट भी करके दिखाया। इस दौरान उत्साहित फैंस की भीड़ इतनी बढ़ गई कि उन्हें काबू करना मुश्किल हो गया। अचानक कार्यक्रम में बवाल मच गया। प्रशंसकों को भीड़ में चप्पलें फेंकते देखा गया और लगभग भगदड़ मच गई।

वायरल वीडियो में यूपी पुलिस को भीड़ को काबू करते हुए देखा गया, लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई और ऐसे में पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। उन्होंने भीड़ को बवाल मचाने से रोकने की कोशिश की। इस दौरान अक्षय और टाइगर भीड़ से सुरक्षित दूरी पर थे। आयोजकों की ओर से दावा किया गया कि प्रशंसकों ने सितारों द्वारा उनकी ओर फेंकी गई वस्तुओं को पकड़ने के लिए हाथापाई की, जिससे उन्हें रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेड्स टूट गए।

