Bollywood: डंकी को शाहरुख ने बताया साफ सुथरा मनोरंजन, ‘लुट पुट गया’ पर फैन का वीडियो शेयर कर लुटाया प्यार

फिल्म के पहले गाने 'लुट पुट गया' पर डांस करते हुए शाहरुख खान ने एक छोटे बच्चे का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'वह बहुत प्यारे हैं, जब आप फिल्म देखने जाएं तो कृपया उन्हें ले जाएं। डंकी साफ सुथरा मनोरंजन और भावना है

0
389

न्यूज़लिंक हिंदी। एक्टर शाहरुख खान आज कल अपनी आगामी फिल्म डंकी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। साल की दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद अब फैंस को उनकी तीसरी फिल्म डंकी का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में किंग खान ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनका एक छोटा फैन डंकी के गाने ‘लुट पुट गया’ पर डांस कर रहा है। शाहरुख ने फिल्म को साफ सुथरा एंटरटेनमेंट करार दिया।

शेयर किया किंग खान ने फैंस का वीडियो
शाहरुख की डंकी की रिलीज को एक महीने से भी कम समय बचा है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच लगातार उत्सुकता बढ़ती जा रही है। फिल्म के पहले गाने ‘लुट पुट गया’ पर डांस करते हुए शाहरुख खान ने एक छोटे बच्चे का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘वह बहुत प्यारे हैं, जब आप फिल्म देखने जाएं तो कृपया उन्हें ले जाएं। डंकी साफ सुथरा मनोरंजन और भावना है जिसका आनंद लिया जा सकता है और युवा और बुजुर्ग समान रूप से इसे महसूस कर सकते हैं। बहुत सारा प्यार।’

किंग खान ने कई फैंस के उनके गाने ‘लुट पुट गया’ पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है। एक फैन जिनकी बेटी ने अस्पताल में रहने के दौरान लुट पुट गया पर डांस किया। इसपर किंग खान ने लिखा, ‘खुशी है कि गाना उसे खुश करने में सक्षम है। आशा है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएगी। छोटी बच्ची को ढेर सारा प्यार।’

ये भी पढ़ें :Mathura News: गुलाबी सर्दी आते ही बदल गया श्रीबांकेबिहारी का भोग, ठाकुरजी ने धारण किए गर्म वस्त्र

इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी डंकी
इस मूवी में शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी अहम भूमिका में नजर आएंगे। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। डंकी 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का प्रभास की सालार के साथ मुकाबला होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here