न्यूज़लिंक हिंदी। एक्टर श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा था। जिस वजह से उन्हें मुंबई के अंधेरी स्थित बेलेव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में वे आईसीयू में भर्ती थे, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है। डॉक्टरों ने जानकारी दी है कि श्रेयस की हालत अब स्थिर है। दरअसल, गुरुवार को वह मुंबई में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे अचानक गिर पड़े। उनकी पत्नी दीप्ति ने उन्हें आनन-फानन पास के अस्पताल में पहुंचाया।
श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा तो फैंस सदमे में आ गए। फैंस सोशल मीडिया के जरिए चिंता जाहिर कर रहे थे, लेकिन अब डॉक्टर ने जानकारी दी है कि उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि अब अभिनेता की हालत में सुधार हो रहा है।
एक्टर को आज या कल तक छुट्टी मिल सकती है। वहीं, फैंस श्रेयस के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। ऐसे में अब उनके डिस्चार्ज होने की खबर सामने आने से फैंस ने राहत की सांस ली है।
ये भी पढ़ें :Rajasthan: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे आज भजनलाल शर्मा, जानें शपथ ग्रहण समारोह में कौन होगा शामिल
इससे पहले जानकारी दी गई थी कि श्रेयस तलपड़े ने 14 दिसंबर, गुरुवार को पूरे दिन ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग की। इस दौरान वे बिल्कुल ठीक थे और सेट पर सभी के साथ मजाक कर रहे थे।
शूटिंग पर उन्होंने कई एक्शन सीन्स भी शूट किए। शूटिंग खत्म करने के बाद वह घर वापस गए और अपनी पत्नी से कहा कि वह असहज महसूस कर रहे हैं। अभिनेता की पत्नी उन्हें अस्पताल ले जा रही थीं कि वे रास्ते में ही गिर गए। इसके बाद अस्पताल पहुंचने पर अभिनेता को दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि हुई।

