Bollywood: Urvashi Rautela ने बर्थडे पर पानी की तरह बहाए पैसे, काटा 25 कैरेट रियल गोल्ड से बना केक

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आज 25 फरवरी को अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने 24 कैरेट सोने का केक काटा है, जो खूब चर्चा में बना हुआ है।

0
363

न्यूज़लिंक हिंदी। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आज 25 फरवरी को अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने 24 कैरेट सोने का केक काटा है, जो खूब चर्चा में बना हुआ है। उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर अपने बर्थडे पर पानी की तरफ पैसा बहाया है। एक्ट्रेस ने अपने 30वें जन्मदिन पर 24 कैरेट सोने का केक काट कर सभी को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

ये भी पढ़े: PM Modi ने समुद्र में डूबी द्वारका नगरी के किए दर्शन, बोले- भगवान श्री कृष्ण हम सभी को आशीर्वाद दें

उर्वशी रौतेला ने काटा सोने का केक
हेट स्टोरी 4 फेम उर्वशी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में अभिनेत्री को हनी के साथ अपना जन्मदिन मनाते हुए देखा जा सकता है। वह थ्री टियर 24 कैरेट रियल गोल्ड का केक काटती हुई नजर आ रही हैं। बर्थडे पर उर्वशी लाल रंग की साइड कट ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मोतियों वाले चोकर से पूरा किया। हनी ब्लैक आउटफिट में डैपर लग रहे हैं।

ये भी पढ़े: ‘Mann Ki Baat’ का 110वां एपिसोड, अगले तीन महीने तक कार्यक्रम पर लगा विराम, PM Modi ने खुद बताई इसकी वजह

उर्वशी रौतेला ने हनी सिंह के लिए लिखा नोट
फोटोज शेयर करते हुए उर्वशी रौतेला ने कैप्शन में लिखा, “लव डोज 2 के सेट पर जन्मदिन सेरेमनी। मेरी यात्रा की टेपेस्ट्री में हनी सिंह को धन्यवाद, आपकी उपस्थिति कृतज्ञता के धागों से बुनी गई है। आपके अथक प्रयासों और मेरे लिए सच्ची चिंता ने मेरे करियर में एक शानदार अध्याय तैयार किया है। आपके लिए मेरी भावनाओं की गहराई को पकड़ने में शब्द लड़खड़ा रहे हैं।” उर्वशी रौतेला को आखिरी बार स्कंद में देखा गया था। वह इन दिनों साउथ की एक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं। उनकी फैन-फॉलोइंग पॉपुलर एक्ट्रेसेस से भी ज्यादा है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 70 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here