Bomb Threat at Mangaluru Airport: एयरपोर्ट की बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पा-चप्पा खंगाला, विमान में बम होने की मिली धमकी

मंगलूरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों को एक ईमेल मिला, जिसमें एक विमान के अंदर बम होने की धमकी दी गई।

0
259

न्यूज़लिंक हिंदी, मंगलूरू। मंगलूरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों को एक ईमेल मिला, जिसमें एक विमान के अंदर बम होने की धमकी दी गई। इस धमकी के बाद से ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच की गई। मंगलवार की रात को ये धमकी मिली। धमकी भेजने वाला सेंडर खुद को आतंकी संगठन का सदस्य बता रहा था।

बम छिपाने की धमकी
बता दे कि एक आईडी से भेजे गए ईमेल में कहा गया, ‘तुम्हारे एयरपोर्ट के किसी एक विमान में बम रखा हुआ है। विस्फोटक को अच्छे से छिपाकर रखा गया है। वे कुछ ही घंटों में फट जाएंगे। मैं तुम सभी को मार डालूंगा। मैं एक आतंकवादी संगठन से हूं।’

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बुधवार की सुबह 11.20 बजे ईमेल देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने एयरपोर्ट पर जांच शुरू की। पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने कहा, ‘अतिरिक्त चेकपोस्ट के साथ एयरपोर्ट के बाहर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। बम का पता लगाने और निष्क्रिय करने वाले दस्ते को भी बुलाया गया।

ये भी पढ़ें : New Year 2024: गोवा पर्यटकों को New Year में मुफ्त मिल रही हैं ये पांच चीजें, उठा सकते हैं आप भी फायदा

पुलिस ने एयरपोर्ट अधिकारियों के साथ बैठक की। बाद में अडानी एयरपोर्ट के अधिकारियों के शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 507 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here