बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र के कई जिला न्यायालयों ने स्टेनोग्राफर, जूनियर क्लर्क और चपरासी जैसे कई पदों पर निकली भर्ती 

0
254

न्यूज़लिंक हिंदी। बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र के कई जिला न्यायालयों ने स्टेनोग्राफर, जूनियर क्लर्क और चपरासी जैसे कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस वैकेंसी ड्राइव के जरिए कुल 4,629 पदों को भरा जाना है। जो भी उम्मीदवार अप्लाई करना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 18 दिसंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि आवेदन की आखिरी तारीख के बाद दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। हर पद के लिए योग्यता अलग-अलग दी गई है। जो भी उम्मीदवार अप्लाई करना चाहते हैं वे नोटिफिकेशन में योग्यता की डिटेल चेक कर लें।

बॉम्बे हाईकोर्ट की इस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार अप्लाई करना चाहते हैं उनकी न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 38 साल है। हालांकि रिजर्व्ड कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्रसीमा में छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये एप्लीकेशन फीस देनी होगी वहीं रिजर्व्ड कैटेगरी के उम्मीदवारों को 900 रुपये फीस देनी होगी। भर्ती के लिए चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट और इंटरव्यू से होकर गुजरना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here