न्यूज़लिंक हिंदी, बॉलीवुड। लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ का फीवर देश ही नहीं पूरी दुनिया पर चढ़ा हुआ है। इस क्राइम थ्रिलर के लिए फैंस की दीवानगी हर गुजरते दिन के साथ तेजी से बढ़ती ही जा रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल के खतरनाक अवतार पर ऑडियंस दिल हार बैठी है, और इसी के साथ सिनेमाघरों में ‘एनिमल’ को देखने के लिए खूब भीड़ उमड़ रही है।
ऐसे में फिल्म पर पैसों की भी बरसात हो रही है। तमाम रिकॉर्ड ब्रेक करने के साथ ‘एनिमल’ ने रिलीज के महज 6 दिनों में दुनियाभर में एक और माइलस्टोन पार कर लिया है। चलिए जानते हैं वर्ल्डवाइड कितनी कमाई कर चुकी है ‘एनिमल’
‘एनिमल’ ने कितनी कर ली कमाई?
‘एनिमल’ का दुनियाभर में भौकाल मचा हुआ है। फिल्म बुलेट से भी तेज रफ्तार से कमाई कर रही है और इसने हर किसी को हैरान कर दिया है। ‘एनिमल’ को रिलीज हुए 6 दिन ही हुए हैं और इसने कईं रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं। फिल्म की छठे दिन की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो इसने 520 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। वर्ल्डवाइड फिल्म के डे वाइज ये हैं आंकड़े
- पहले दिन ‘एनिमल’ ने दुनियाभर में 116 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग की थी।
- दूसरे दिन फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 120 करोड़ रुपये रही।
- तीसरे दिन ‘एनिमल’ ने दुनियाभर में 120 करोड़ कमाए।
- चौथे दिन ‘एनिमल’ की वर्ल्डवाइड कमाई 69 करोड़ रही।
- पांचवें दिन मंगलवार को ‘एनिमल’ ने दुनियाभर में 56 करोड़ का कलेक्शन किया है।
- छठे दिन एनिमल’ का दुनियाभर में कलेक्शन 527.6 करोड़ रुपये हो गया है।
कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
‘एनिमल’ ने घरेलू बाजार में भी रिलीज के छठे दिन इतिहास रच दिया है। ये फिल्म अपनी रिलीज के छठे दिन 30 करोड़ का कलेक्शन कर 300 करोड़ के पार हो गई है।इसका देश में सभी भाषाओं में 6 दिन का कुल कलेक्शन अब 312.96 करोड़ हो गया है। इसी के साथ इस फिल्म ने टाइगर 3 के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

