न्यूज़लिंक हिंदी। इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हैशटेग बॉयकॉट मालदीव बहुत तेज़ी से ट्रेंड हो रहा है। आइए जानते हैं ऐसा क्या हुआ कि अचानक से भारत के लोगों का गुस्सा मालदीव पर फूट गया है।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप का दौरा किया था। उनके इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुईं और भारत में मालदीव और लक्षद्वीप की तुलना शुरू हो गई। फिर इतने में ही मालदीव के मंत्रियों को मिर्ची लग गई और भारत विरोधी बयान दे दिया। उनके बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर #BoycottMaldives ट्रेंड हो रहा है।
लोगों का कहना है कि टूरिज्म पर निर्भर मालदीव को भारत की ताकत का अंदाज ही नहीं है। इतना ही नहीं कई लोग हैं जो मालदीव की यात्रा कैंसिल कराकर अब लक्षद्वीप को तरजीह दे रहे हैं।
मालदीव की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर
सोशल मीडिया पर जिस तरह से लोग मालदीव के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं उससे इतना तो है कि मालदीव को झटका जरूर लगेगा। आपको बता दे कि मालदीव की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पर्यटन पर ही निर्भर है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं जिसमें लोग अपने मालदीव के टूर को कैंसल करने की जानकारी देते हुए स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं।
एक्स पर एक यूजर ने अपनी मालदीव की यात्रा को कैंसिल करने की जानकारी देते हुए लिखा, ‘मैं अपने जन्मदिन के लिए मालदीव जाने की योजना बना रही थी, जो दो फरवरी को पड़ता। ट्रैवल एजेंट के साथ बात भी हो गई थी, लेकिन मालदीव के मंत्री के ट्वीट को देखने के बाद तुरंत रद्द कर दी।’
Was planning to go to Maldives for my birthday which falls on 2nd of feb. Had almost finalised the deal with my travel agent (adding proofs below👇)
But immediately cancelled it after seeing this tweet of deputy minister of Maldives. #boycottmaldives pic.twitter.com/hd2R534bjY— Dr. Falak Joshipura (@fa_luck7) January 6, 2024
एक अन्य यूजर ने कहा कि मालदीव में तीन हफ्ते रहने के लिए पांच लाख की बुकिंग की थी। लेकिन मालदीव के मंत्रियों के बयान आने के बाद इस कैंसल कर दिया।
Had a 3 week booking worth ₹5 lacs from 1st Feb 2024 at Palms Retreat, Fulhadhoo, Maldives. Cancelled it immediately after their Ministers being racists.
Jai Hind 🇮🇳#BoycottMaldives #Maldives #MaldivesKMKB pic.twitter.com/wpfh47mG55
— Rushik Rawal (@RushikRawal) January 6, 2024
ये भी पढ़ें : UP News: सपा पार्टी प्रवक्ता ने प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पर कहा- समाजवादियों को बुलावा आएगा तो…
जानें मालदीव के मंत्रियों का बयान
मालदीव के मंत्री अब्दुल्ला मोहजुम माजिद ने लिखा कि ‘मालदीव के पर्यटन को निशाना बनाने के लिए मैं भारत के पर्यटन को शुभकामनाएं देता हूं, लेकिन भारत को हमारे बीच पर्यटन से कड़ी टक्कर मिलेगी। हमारा रिजॉर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर ही इनके पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर से ज्यादा है।’ इस पोस्ट में पीएम मोदी को भी टैग किया गया है।
The move is great. However, the idea of competing with us is delusional. How can they provide the service we offer? How can they be so clean? The permanent smell in the rooms will be the biggest downfall. 🤷🏻♂️ https://t.co/AzWMkcxdcf
— Zahid Rameez (@xahidcreator) January 5, 2024
मालदीव के एक अन्य नेता जाहिद रमीज ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी द्वारा लक्षद्वीप में पर्यटन बढ़ाने को लेकर लिखा कि ‘बेशक यह अच्छा कदम है, लेकिन हमसे प्रतिस्पर्धा करना एक भ्रम ही है।’ आगे उन्होंने लिखा, ‘वह हमारे जैसी सर्विस कैसे देंगे? साथ ही वहां के बीच साफ कैसे रह सकते हैं? कमरों में हमेशा रहने वाली बदबू भी सबसे बड़ी चुनौती है।’