बृजेश पाठक ने कहा गाड़ी रोककर अभियान चलाने से मैं सहमत नहीं, यूपी में सीएम और डिप्टी सीएम के विचार आए आमने-सामने

0
225

न्यूज़लिंक हिंन्दी। सोमवार को कानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पुलिस को सख्त हिदायत दी है कि चेकिंग के नाम पर कार्यकर्ताओं से अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

साकेत नगर स्थित स्वागत कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने कहा की मैं कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ समझौता नहीं कर सकता, जो गाड़ी रोककर अभियान चलाने से सहमत नहीं हूं, इसे तत्काल रोका जाना चाहिए। साफ कहा कि गोविंद नगर पुलिस के द्वारा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र त्रिपाठी और भाजपा नेता गौरव त्रिपाठी पर दर्ज हुए मुकदमे खत्म होंगे।

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि गाड़ी रोककर पुलिस जिस तरह से अभियान चला रही है। इससे हम सहमत नहीं हैं, इस अभियान को रोका जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं के सम्मान की बात जहां आएगी, हम उनके साथ हैं। कार्यकर्ताओं से पुलिस द्वारा बदसलूकी बर्दाश्त नहीं होगी।

गोविंद नगर थाने में दर्ज मुकदमे को लेकर सीपी अखिल कुमार से बात हो गई है। मुकदमा खत्म कराया जाएगा। यहां डिप्टी सीएम ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कृतत्व एवं व्यक्तित्व पर संगोष्ठी को भी संबोधित किया। मंच पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, दीपू पांडे, विधायक महेश त्रिवेदी, पूर्व विधायक बालचंद मिश्रा पर मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने दिए हैं आदेश
वीआईपी कल्चर को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस समान रूप से भाजपा नेताओं की गाड़ी रोककर भी हूटर और फ्लैशर, काली फिल्म उतार रही है। ऐसे में डिप्टी सीएम ने इस अभियान से अपनी असहमति जताते हुए चौंकाने वाला बयान दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here