Britain: ब्रिटेन पुलिस ने भारतीय छात्र का शव किया बरामद, 14 दिसंबर से था लापता

भारतीय छात्र के लापता होने के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय मूल के छात्रों ने उसे खोजने की अपील की थी। गुरशमन सिंह भाटिया ब्रिटेन की लोबोर्ग यूनिवर्सिटी से डिजिटल फाइनेंस में एमएससी कर रहा था।

0
300

न्यूज़लिंक हिंदी। ब्रिटेन में लापता एक भारतीय छात्र गुरशमन सिंह भाटिया का शव बरामद हुआ है। ब्रिटेन की मेट्रोपोलिटन पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह घटना के बारे में अगर कोई भी जानकारी रखते हैं तो पुलिस को सूचित करें।

आपको बता दें कि गुरशमन सिंह भाटिया ब्रिटेन में रहकर पढ़ाई कर रहा था और वो 14 दिसंबर की रात को लापता हो गया था। अब पूर्वी लंदन के केनरी वार्फ इलाके में एक झील से उसका शव बरामद हुआ है।

CCTV खंगाले जा रहे हैं
पुलिस ने बताया कि इस मामले में गहन जांच की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फोन और फाइनेंशियल डाटा की भी जांच की जा रही है। ब्रिटिश पुलिस के अधिकारी जेम्स कॉनवे ने बताया कि ‘हम इस मामले की जांच कर रहे हैं और कोई भी जानकारी मिलने के बाद जानकारी दी जाएगी। हमने गुरशमन सिंह का एक सीसीटीवी फुटेज जारी किया है, जो उसके लापता होने से कुछ देर पहले का है।

हमने लोगों से अपील की है कि जिसने भी उसे मार्श वाल इलाके में 14 दिसंबर की शाम या 15 दिसंबर की सुबह देखा हो, वह हमसे संपर्क करे।’

जानें पूरा मामला
गुरशमन सिंह 14 दिसंबर की रात मार्श वाल इलाके में अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। उसके बाद से ही वह लापता हो गया था। पुलिस ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की।

ये भी पढ़ें : Kanpur Weather Update: आसमान में रात को बरसी ओस, पारा 2 डिग्री लुढ़का, कोहरे का असर अधिक रहने की संभावना

बता दें कि भारतीय छात्र के लापता होने के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय मूल के छात्रों ने उसे खोजने की अपील की थी। गुरशमन सिंह भाटिया ब्रिटेन की लोबोर्ग यूनिवर्सिटी से डिजिटल फाइनेंस में एमएससी कर रहा था। बीते हफ्ते वह ब्रिटेन में लापता हो गया था, जिसके बाद भारत में भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को इसकी जानकारी दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here