31 जनवरी से हो रहा संसद के बजट सत्र का आगाज, 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण : सूत्र

संसद के बजट सत्र को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो रहा है, जो 9 फरवरी तक चलेगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

0
225

न्यूज़लिंक हिंदी। संसद के बजट सत्र को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो रहा है, जो 9 फरवरी तक चलेगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। संसद के बजट सत्र की शुरुआत 31 फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी और इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की जाएगी।

सूत्रों की मानें तो 31 जनवरी से होने वाले बजट सत्र में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2025 के लिए अंतरिम बजट 1 फरवरी को पेश करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी को बजट सत्र की शुरुआत के साथ संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट को भी 31 जनवरी को ही पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़े : सातवीं बार इंदौर को मिला स्वच्छ शहर का अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने CM यादव को दिया पुरस्कार

सूत्रों ने यह भी बताया कि अंतरिम बजट में किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि को दोगुना करने का प्रस्ताव हो सकता है। इतना ही नहीं, महिलाओं को लेकर भी कुछ बड़े ऐलान हो सकते हैं। हालांकि, इस सत्र पर सबकी नजर होगी, क्योंकि लोकसभा चुनाव से पहले अंतरिम बजट आ रहा है।

शीतकालीन सत्र में हुआ था हंगामा
गौरतलब है कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ था। उस दौरान संसद के दोनों सदनों के बीच कई अहम बिलों पर चर्चा हुई थी और कई अहम कानून भी पास कराए गए थे। शीतकालीन सत्र के दौरान संसद की सुरक्षा में सेंध को लेकर भी विपक्ष केंद्र से जवाब मांग रहा था। विपक्षी दलों की मांग थी कि संसद की सुरक्षा में सेंध को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सदन में बयान में दें। जबकि केंद्र सरकार का कहना था कि विपक्ष सदन में अहम मुद्दों पर चर्चा करने से बच रहा है।

ये भी पढ़े : Kanpur: बड़ा चौराहा से नयागंज के बीच ’अप-लाइन’ में ट्रैक निर्माण पूरा, अब बस पटरी बिछना बाकी

140 से ज्यादा सांसद किए गए थे निलंबित
शीतकालीन सत्र में संसद के दोनों सदन से 140 से ज्यादा सांसदों को निलंबित भी किया गया था। दोनों ही सदन से सांसदों को अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत निलंबित किया गया था। सांसदों के निलंबन को लेकर बाद में विपक्षी पार्टियों ने जमकर हंगामा किया था और संसद भवन से एक मार्च भी निकाला था।

पिछले बजट सत्र में कितना काम हुआ था
थिंक टैंक पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च (PRS Legislative Research) द्वारा जारी किए गए डेटा के मुताबिक, पिछले साल बजट सत्र के दूसरे हिस्से में उत्पादकता 5.3 फीसदी रही थी। जबकि पहले हिस्से में 83.8% फीसदी उत्पादकता थी। बाकी का सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया था। लोकसभा ने अपने तय समय के लगभग 34% और राज्यसभा ने 24% कार्य किया। निचले सदन लोकसभा ने 133.6 घंटे के तय समय के मुकाबले करीब 45 घंटे तक कार्य किया, जबकि राज्यसभा ने 130 में से करीब 31 घंटे से अधिक कार्य किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here