
कानपुर। भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार और महाकुंभ 2025 को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकलीं राज लक्ष्मी मंडा उर्फ बुलेट रानी शनिवार को शहर पहुंचीं। कानपुर पहुंचने पर बुलेट रानी का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा करते हुए बुलेट रानी का स्वागत किया।
इस दौरान राजलक्ष्मी ने कहा कि यह यात्रा भारतीय संस्कृति को सशक्त बनाने और महाकुंभ का संदेश पूरे देश में प्रसारित करने के लिए है। 9 जनवरी को भदोही से शुरू हुई यात्रा 36 जिलों से होकर 12 दिनों में प्रयागराज संगम में समाप्त होगी।
