Cabinet Decisions: कैबिनेट ने छह रेल प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी, बोले पीएम मोदी, कहा- रेलवे के बुनियादी ढांचे को मिलेगा बढ़ावा

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने रेल मंत्रालय की छह परियोजनाओं को मंजूरी दी है जिनकी अनुमानित लागत लगभग 12,343 करोड़ रुपये है। सरकार ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

0
309

न्यूज़लिंक हिंदी। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने रेल मंत्रालय की छह परियोजनाओं को मंजूरी दी है जिनकी अनुमानित लागत लगभग 12,343 करोड़ रुपये है। सरकार ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली समिति ने इससे जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी। केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई फैसलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि रेलवे क्षेत्र से संबंधित आज के कैबिनेट फैसले से बुनियादी ढांचे को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना पर भी बात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन रेल परियोजनाओं की मंजूरी से बुनियादी ढांचे को बढ़ावा मिलेगा और व्यस्त मार्गों पर भीड़ कम होगी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से वाणिज्य के साथ-साथ कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा। इनसे राजस्थान, असम, तेलंगाना, गुजरात, आंध्र प्रदेश और नगालैंड को फायदा होगा।

“रेलवे के बुनियादी ढांचे को मिलेगा बढ़ावा”
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि रेलवे क्षेत्र से जुड़े कैबिनेट फैसले से बुनियादी ढांचे को बढ़ावा मिलेगा साथ ही जितने भी भीड़- भाड़ वाले रास्ते हैं उन पर भीड़ कम होगी और वाणिज्य के साथ- साथ कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा।

प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना पर बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने लिखा कि प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है वो मत्स्य पालन क्षेत्र को बढ़ावा देगी। विशेष रूप से इस क्षेत्र से जुड़े एमएसएमई को मदद मिलेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि मत्स्य पालन और एक्वाकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड के कैबिनेट के विस्तार से मत्स्य पालन क्षेत्र में बेहतर ऋण तय होगा और संबंधित बुनियादी ढांचे के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here