कानपुर में बकरीद से पहले हो गया बड़ा कांड, लग्जरी कार से आए और 5 मिनट में चोरी कर ले गए 18 बकरे

0
133

न्यूज लिंक, संवाददाता। बिधनू के सेन पश्चिम पारा में पांच मिनट में 18 बकरे चोरी करने का मामला सामने आया है। व्यापारी एक दिन पहले ही बकरों को खरीद कर लाया था। चोरों ने लग्जरी कार से वारदात को अंजाम दिया है। घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई है।

बिधनू के सेन पश्चिम पारा गांव में चांद बाबू कुरैशी रहते है। वह गुरुवार को सजेती बाजार से 18 बकरे खरीद कर लाए थे। उनके मुताबिक वह बकरीद में बकरे बेचने के लिए लाए थे। उन्होंने घर के बाहर बकरे बांध दिए थे। शुक्रवार देर रात वह आंख खुलने पर मकान के बाहर आए तो देखा कि बकरे नहीं है। उन्होंने घर के पास लगे सीसी कैमरों की फुटेज को देखा तो पता चला कि लग्जरी कार से तीन युवक आए थे।

उन्होंने दरवाजे के पास कार खड़ी कर दी थी। इसके बाद वे बकरों को कार में भरकर ले गए। उन्होंने दरवाजे के पास कार इस मकसद के खड़ी की थी, ताकि अगर उनकी नींद खुल जाए तो वह दरवाजा खोलकर बाहर न आ सकें। चोर इतने शातिर थे कि वे पांच मिनट में ही वारदात को अंजाम देकर निकल गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here