Canada: एयर कनाडा की उड़ान में सवार व्यक्ति ने केबिन का दरवाजा खोलकर कूदा,विमान में मचा गया हड़कंप

0
262

न्यूज़लिंक हिंदी। फ्लाइट के उड़ान भरने से पहले ही केबिन का दरवाजा खोलकर कूदा यात्री, विमान में पूरी तरह मचा हड़कंप गया। हादसे में उसे मामूली चोटें आई है।

एयर कनाडा की उड़ान में सवार एक यात्री दुबई के लिए उड़ान भरने से पहले ही विमान से कूद गया। जब यात्री टोरंटो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान में चढ़ा, लेकिन बाद में अपनी सीट पर बैठने की बजाय केबिन का दरवाजा खोलकर उसमें से बाहर कूद गया।

वह 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरा। इस हादसे में उसे केवल मामूली चोटें आई है। हादसे के बाद क्षेत्रीय पुलिस और आपातकाल सेवाओं को घटनास्थल पर बुलाया गया।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, इस मामले की जांच पूर्ण रूप से जारी है। सभी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। उनकी चोट कितनी गहरी है, इसके बारे में कोई जानकारी अभी नहीं दी गई है। फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यात्री की इस हरकत के कारण उसे गिरफ्तार किया जाएगा या नहीं।

इस हादसे के कुछ दिन पहले ही एक 16 वर्षीय यात्री एयर कनाडा की फ्लाइट में एक परिवार पर हमला भी किया था। इस घटना के कारण अन्य यात्रियों को तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा था।

रॉयल कैनेडियन पुलिस ने बताया कि जब विमान टोरंटो से कैलगरी जा रही थी, तब यह हादसा हुआ। अधिकारियों ने बताया कि 16 वर्षीय यात्री को अन्य यात्रियों और स्टाफ ने रोकने की कोशिश बहुत की थी। उन्होंने बताया कि इस हमले में परिवार के सदस्यों को भी चोटें भी आई थी। आरोपी को हिरासत में लेने के बाद उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भी ले जाा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here