Canada: खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या का VIDEO आया सामने, कनाडा में गोली मारते दिख रहे लोग

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की बीते साल जून में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब निज्जर की हत्या का कथित वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हमलावर, निज्जर को गोली मारकर भागते नजर आ रहे हैं।

0
284

न्यूज़लिंक हिंदी। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की बीते साल जून में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब निज्जर की हत्या का कथित वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हमलावर, निज्जर को गोली मारकर भागते नजर आ रहे हैं। कनाडा स्थिति सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इसे ‘कॉन्ट्रैक्ट किलिंग’ बताया गया है। निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के संबंधों में खटास आ गई थी और दोनों देशों के बीच यह मामला विवाद की वजह बन गया था।

क्या है पूरा मामला?
कनाडा स्थित सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत द्वारा नामित आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का कथित वीडियो फुटेज सामने आया है। इस वीडियो में कुछ हथियारबंद लोग निज्जर पर गोलियां बरसाते हुए दिख रहे हैं।

ये भी पढ़े : Bhopal Fire: भोपाल में मंत्रालय भवन में लगी भीषण आग, अंदर फंसे लोग, मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां

सीबीसी न्यूज का कहना है कि उसने ये वीडियो द फिफ्थ एस्टेट से प्राप्त किया है और इसे एक से ज्यादा स्रोतों द्वारा स्वतंत्र रूप से सत्यापित किया गया है। इस हमले को कोआर्डिनेटेड हमला बताया गया है, जिसमें 6 आदमी और 2 वाहन शामिल थे। वीडियो में निज्जर को गुरुद्वारे की पार्किंग से निकलते हुए दिखाया गया है। जैसे ही वह बाहर निकलने के करीब पहुंचता है, एक सफेद सेडान उसके सामने आ जाती है, जिससे उसका ट्रक रुक जाता है। सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, दो लोग दौड़ते हैं और चांदी की टोयोटा कैमरी में भागने से पहले निज्जर को गोली मार देते हैं।

दो गवाह, जो घटना के समय पास के एक मैदान में फुटबॉल खेल रहे थे, ने खुलासा किया कि वे उस जगह की ओर भागे जहां से गोलियों की आवाज सुनी गई थी और उन्होंने हमलावरों का पीछा करने की भी कोशिश की। एक प्रत्यक्षदर्शी भूपिंदरजीत सिंह सिद्धू ने द फिफ्थ एस्टेट को बताया, “हमने उन दो लोगों को भागते हुए देखा।” “हम उस ओर भागने लगे…जिधर से आवाज़ आ रही थी।” सिद्धू ने अपने दोस्त मलकीत सिंह से कहा कि वह पैदल चल रहे दो लोगों का पीछा करे, जबकि वह निज्जर की मदद करने की कोशिश कर रहा था।

ये भी पढ़े : Elvish Yadav ने मशहूर यूट्यूबर मैक्सटर्न का पीट-पीट कर किया बुरा हाल, जान से मारने की दी धमकी…गिरफ्तारी की मांग

निज्जर की हत्या को लेकर बिगड़ गए थे भारत-कनाडा के संबंध
हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को नौ महीने का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक रॉयल कनैडियन माउंटेड पुलिस संदिग्धों के नाम का खुलासा भी नहीं कर सकी है और न ही इस मामले में कोई गिरफ्तारी हुई है। हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा के पीएम ने आरोप लगाए थे कि हत्याकांड में भारत सरकार का हाथ है। कनाडा के पीएम के आरोपों से भारत-कनाडा के संबंध बिगड़ गए थे। कनाडा के आरोपों को भारत ने बेतुका बताकर खारिज कर दिया था। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अभी तक कनाडा की तरफ से निज्जर की हत्या को लेकर कोई सबूत नहीं दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here