न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर नगर व अकबरपुर सीट के लिए 13 मई को होने वाले मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार खत्म हो गई। शहर सीट से कुल 24 प्रत्याशियों ने जबकि अकबरपुर सीट से कुल 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र पूर्ण रूप से दाखिल किए हैं। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 29 अप्रैल को नाम वापसी का दौर चलेगा। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी।
18वीं लोकसभा के गठन के लिए चौथे चरण में कानपुर और अकबपुर लोकसभी सीट पर 13 मई को मतदान होना है। इसके लिए 18 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी जो 25 अप्रैल तक चली। आखिरी दिन नामांकन के अंतिम दिन कलेक्ट्रेट गेट पर प्रत्याशियों की भीड़ खूब जुटी रही।
नामांकन कराने के लिए बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी पहुंचे। प्रत्याशी आधे घंटे पहले तक नामांकन सेट तैयार करते नज़र आये। परिजन और रिश्तेदार और उनके वकील नामांकन फॉर्म में कमियों को दूर कराते रहे। उधर, 3 बजने से पहले पुलिस बार-बार प्रत्याशियों को नामांकन कराने के लिए पुकारती रही।
कानपुरनगर सीट से नामांकन की प्रत्याशियों के बीच खासी होड़ रही। कुल 24 प्रत्याशियों ने ही नामांकन दाखिल किया। इसमें भाजपा के रमेश अवस्थी, बसपा से कुलदीप भदौरिया भी शामिल रहे। सभी दलों के बड़े प्रत्याशियों के प्रतिनिधि नामांकन फॉर्म में कमियों को दूर करने के लिए जुटे रहे। अकबरपुर सीट से सपा से राजाराम पाल और बसपा से राजेश द्विवेदी ने अन्य सेट नामांकन दाखिल किए।
कानपुर नगर सीट से इकलौती पहली महिला उम्मीदवार प्रीति राठौर ने अंतिम दिन अपना नामांकन आकर दाखिल किया। सिर पर गंभीर चोट होने के कारण पट्टी बंधी थी। इसके बाद भी उन्होंने नामांकन को दाखिल किया। ये अखिल भारतीय परिवार पार्टी की तरफ से वो उम्मीदवार हैं। कानपुर नगर सीट से अकेली महिला प्रत्याशी हैं।

