विश्व कप फाइनल में हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा का पहला बयान आया सामने, बताया किस दर्द से गुजरा समय

क्रिकेट विश्व कप 2023 में टीम इंडिया की दिल तोड़ने वाली हार के बाद पहली बार कप्तान रोहित शर्मा का कोई बयान सामने आया है। उन्होंने फैंस के साथ अपना दर्द साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

0
389

न्यूज़लिंक हिंदी। क्रिकेट विश्व कप 2023 में टीम इंडिया की दिल तोड़ने वाली हार के बाद पहली बार कप्तान रोहित शर्मा का कोई बयान सामने आया है। उन्होंने फैंस के साथ अपना दर्द साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। टूर्नामेंट में लगातार 10 मैच जीतने के बावजूद भारत अहमदाबाद में ट्रेविस हेड के शतक की बदौलत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद से रोहित सोशल मीडिया से दूर रहे और यहां तक कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20 असाइनमेंट से भी बाहर हो गए। हालांकि, भारतीय कप्तान ने अब इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि हार के बाद उन्हें पता नहीं था कि इस दर्द से कैसे उबरा जाए।

पूरी तरह से टूटे रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने एक वीडियो जारी करते हुए फैंस के लिए अपना पहला मैसेज दिया है। जहां उन्होंने कहा कि “मुझे नहीं पता था कि फाइनल के बाद वापसी कैसे करना है, मेरे परिवार और दोस्तों ने मुझे प्रेरित किया। यह पचाना कठिन था लेकिन जीवन को आगे बढ़ने की जरूरत है लेकिन ईमानदारी से कहूं तो उस दिन से आगे बढ़ना कठिन था” रोहित शर्मा के इन बातों से यह तो साफ हो गया है कि वह अभी तक उस रात का हार से बाहर नहीं आ सके हैं।

ये भी पढ़े : संसद के अंदर और बहार प्रदर्शन करने वालों की पहचान आयी सामने, प्राथमिक जाँच में हुआ खुलासा

रोहित शर्मा ने आगे कहा कि “मैं 50 ओवर का वर्ल्ड कप देखते हुए बड़ा हुआ हूं और मेरे लिए यह 50 ओवर का वर्ल्ड कप सबसे बड़ा था। हमने उस वर्ल्ड कप के लिए इतने सालों तक काम किया है। यह निराशाजनक है, यदि आपको वह नहीं मिलता जो आप चाहते हैं, जिसकी आप तलाश कर रहे थे, जिसका आप सपना देख रहे थे। आप निराश हो जाते हैं।”

ये भी पढ़े : Bihar News: बेटे की चाहत में सनकी पति ने चार माह की प्रेग्नेंट बीवी को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत

फैंस को लेकर क्या बोले रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने अपने साथ-साथ फैंस के दर्द को भी समझा और फैंस के लिए कई बातें कही, रोहित शर्मा ने कहा कि “हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की क्योंकि हमने सभी 10 मुकाबले जीते। मुझे भारतीय टीम पर बहुत गर्व है क्योंकि हमने जिस तरह का खेल खेला वो वाकई में बेहतरीन था। उस फाइनल के बाद कमबैक करना काफी मुश्किल था इसलिए मैंने फैसला किया कि कहीं बाहर जाऊ और अपने दिमाग को इस चीज से बाहर निकालूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here