न्यूजलिंक हिंदी,मथुरा। नए साल का जश्न भारी पड सकता है। नशा कर गाडी चलाते पकड में आये तो गाडी सीज होगी। तिराहे चौराहों पर पुलिस ब्रीथेलाइजर की मदद से ड्रिक कर ड्राइव करने वालों पर कार्यवाही कर रही है। अगर गाड़ी चलाते हुए कोई व्यक्ति शराब या किसी नशीले पदार्थ का सेवन करते हुए या नशा करने के बाद गाड़ी चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो इसके लिए तगड़ा जुर्माना भरना पड़ सकता है. अगर आप नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाते हैं, तो पुलिस आपके ऊपर 10 हजार रुपये तक चालान या छह महीने तक की जेल हो सकती है।
ये भी पढ़ें: Indore News: इंदौर में ट्रायल ट्रेन की चपेट में आने से हुई दो बच्चियों की मौत,बच्चियां कोचिंग से लौट रही थीं
शाम के समय ब्रेथ एनालाइजर के द्वारा नशे का सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की चेकिंग की गयी। जिसमें तीन वाहन चालकों को नशे का सेवन कर वाहन चलाते हुए पाया गया। जिनके वाहनों को सीज की कार्रवाई की गई। वाहन चेकिंग के दौरान कुल 992 वाहनों का ई चालान किया गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगवाई गई और मुंह पर कपड़ा बांधकर वाहन चलाने बालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
स्कूल बसों की चेकिंग की गई व यातायात के नियमों के बारे में जागरुक किया गया। 15 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक मनाएं जा रहे द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अभियान के अंतर्गत शहर क्षेत्र के विभिन्न चौराहों एवं तिराहांे पर बिना हेलमेट लगाकर वाहन चलाने वाले एवं बिना सीट बेल्ट लगाकर चार पहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों एवं तीन सवारी चलने वाले वाहन चालकों को पंपलेट देकर यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। यातायात नियमों का पालन करने के लिए बताया गया साथ ही साथ वाहनों पर धर्म संबंधी या जाति संबंधी शब्द लिखे वाहनों की भी चेकिंग की गई।

