माफिया मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में CBI ने की अपील,गवाहों की जान को खतरा बताते हुए पहचान रखी गोपनीय

0
317

न्यूज़लिंक हिंदी। बागपत जेल में माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या की जांच पूर्ण रूप से करी जा रही हैं। CBI को 3 गवाहों ने केस से जुड़े कई अहम साक्ष्य उपलब्ध करवाए हैं। ये तीनों गवाह केस के लिए काफी अहम हैं, जिसके चलते सीबीआई ने चार्जशीट में इन तीनों गवाहों की जान को खतरा बताते हुए इनकी पहचान गोपनीय रखने की अपील की है।

इसके साथ ही कोर्ट से गुजारिश भी की है कि विटनेस प्रोटेक्शन स्कीम 2018 के तहत तीनों की पहचान ट्रायल शुरू होने और उनकी गवाही होने तक गोपनीय रखी जाए।

सीबीआई ने कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट में ये भी जानकारी दी है कि विटनेस एक्स, वाई और जेड के साक्ष्य रिकॉर्डेड हैं। इन्हें डबल सील्ड कवर में कोर्ट में दाखिल किया जा चुका है। सीबीआई ने कोर्ट से निवेदन किया है कि वह इन साक्ष्यों का अध्ययन करने के बाद उन्हें फिर से सील कर केस के ट्रायल तक सील रखे।

आगे ये भी पढ़ें :

Bareilly News: 13 साल के लड़के ने टॉफी दिलाने का लालच देकर आठ साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here