सीबीआई ने 10 लाख रुपये की रिश्वत मामले में, प्रधान आयकर आयुक्त समेत पांच को गिरफ्तार किया

0
170

न्यूज़लिंक हिंदी। सीबीआई ने मंगलवार को आयकर विभाग के प्रधान आयुक्त और चार अन्य को विभिन्न करदाताओं से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने ये भी बताया कि आयकर विभाग के प्रधान आयुक्त संतोष कुमार को 10 लाख रुपये की कथित अवैध रिश्वत के लेन-देन के दौरान गिरफ्तार किया गया। उनके साथ चार अन्य व्यक्तियों – गुरपाल सिंह, राजीव कुमार, अशोक चौरसिया और प्रणय को भी मुख्य रूप से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने कुमार के खिलाफ एक शिकायत के आधार पर प्राथमिकी भी दर्ज की है। शिकायत में कहा गया है वह विभिन्न आयकरदाताओं से अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग कर उन्हें अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए कथित तौर पर रिश्वत भी मांग रहे थे और ले भी रहे थे।

सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में ये भी कहा, यह भी आरोप है कि प्रधान आयकर आयुक्त की तरफ से कई लोग काम कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने गिरफ्तारी के बाद पटना, धनबाद और नोएडा में करीब 21 स्थानों पर छापेमारी भी की गई जिसमें आपत्तिजनक दस्तावेज और सामग्री भी बरामद हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here