न्यूज़लिंक हिंदी। सीबीएसई बोर्ड की सप्लीमेंट्री प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2024 से अब शुरू हो गई हैं, हालांकि थ्योरी परीक्षाएं 15 जुलाई से शुरू होंगी। सीबीएसई 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षाएं अगले सोमवार से शुरू हो रही हैं, जिसके लिए बोर्ड ने एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं।
सीबीएसई कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड 2024 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपबल्ध हैं। जिन छात्रों ने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, उनके पास अपने प्रवेश पत्र की जांच और डाउनलोड करने के लिए 15 जुलाई 2024 तक का समय दिया है। सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 बोर्ड द्वारा रेगुलर और प्राइवेट दोनों स्टूडेंट के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं।
परीक्षा के दिन छात्रों के पास सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड होना चाहिए। बिना एडमिट कार्ड के छात्रों को परीक्षा देने की अनुमति बिल्कुल नहीं दी जाएगी। बोर्ड के रेगुलर छात्रों के लिए एडमिट कार्ड अलग-अलग संस्थानों द्वारा ही भेजे जाएंगे। अपने यूजर आईडी, पासवर्ड और सुरक्षा कोड के साथ लॉग इन करके, छात्र अपना सीबीएसई कम्पार्टमेंट परीक्षा प्रवेश पत्र 2024 प्राप्त कर सकते हैं।
जबकि प्राइवेट स्टूडेंट को सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए कई लॉगिन कॉम्बिनेशन का प्रयोग मुख्य रूप से करना होगा। स्टूडेंट को सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 को डाउनलोड करने के लिए अपना नाम, माता-पिता का नाम, आवेदन संख्या, या पिछला रोल नंबर का उपयोग करना होगा।

