CBSE Datesheet: बोर्ड परीक्षा की CBSE ने बदली डेटशीट; पेपरों की तारीख में हुआ बदलाव

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख में बदलाव किया है।

0
246

न्यूज़लिंक हिंदी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख में बदलाव किया है। संशोधित डेटशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। बता दे कि छात्र और अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर संशोधित डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

कब शुरू होंगी परीक्षाएं
सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएंगी और साथ ही कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा शुरू होने का समय सुबह 10.30 बजे (आईएसटी) होगा।

ये भी पढ़ें : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ डाली गई है याचिका

ये हुए बदलाव
कक्षा 10 का तिब्बती पेपर जो 4 मार्च, 2024 को आयोजित होने वाला था, उसे 23 फरवरी के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है और रिटेल पेपर जो 16 फरवरी के लिए निर्धारित किया गया था, बता दे कि अब 28 फरवरी, 2024 को आयोजित किया जाएगा। इसी तरह, कक्षा 12 के लिए, फैशन स्टडीज की परीक्षा जो कि 11 मार्च के लिए निर्धारित थी, उसे बदलकर 21 मार्च 2024 कर दिया गया है।

ऐसे डाउनलोड करें CBSE संशोधित डेटशीट

  • आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं डेट शीट लिंक पर क्लिक करें।
  • डेटशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • परीक्षा कार्यक्रम जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

ये भी पढ़ें : Viral News: राम भजन सुन मंत्रमुग्ध हुए पीएम मोदी, पोस्ट शेयर कर जुबिन नौटियाल और मनोज मुंतशिर की तारीफ

लिस्ट ऑफ कैंडिडेट फॉर्म में करें सुधार
जानकारी अनुसार सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के विवरण के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट फॉर्म जारी किया था। एलओसी फॉर्म 10वीं और 12वीं के सभी छात्रों को भरना अनिवार्य था। बोर्ड ने अब एलओसी फॉर्म करेक्शन विंडो भी खोल दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here