न्यूज़लिंक हिंदी, नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड ओपन बुक एग्जाम सिस्टम को लागू करने की तैयारी में है। वहीं तमाम मीडिया रिपोर्ट में इस बारे में बहुत ही अलग-अलग जानकारी भी सामने आ रही है। जिसमे यह भी कहा जा रहा था कि बोर्ड ने फिलहाल कुछ स्कूलों को परीक्षण के तौर पर 9वीं से 12वीं कक्षाओं के लिए ओबीई एग्जाम करने का प्रस्ताव भी भेजा है। लेकिन इस संबंध मे ताजा अपडेट सामने आई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड की ओर से कहा गया है कि फिलहाल CBSE इस सिस्टम की व्यवहार्यता की जांच करने के लिए बस एक स्टडी की शुरुआत करने की योजना बनाई जा रही है।
एडवांस देशों ने ओबीई मूल्यांकन शुरू किया
सीबीएसई के एकेडिमक डायरेक्टर जोसेफ इमैनुएल ने कहा कि, ओपन बुक एग्जाम का ज्यादातर उच्च शिक्षा में पालन किया जाता है। इसके साथ ही, कई शैक्षिक रूप से एडवांस देशों ने भी ओबीई मूल्यांकन शुरू किया है। हालांकि, विषम पृष्ठभूमि वाले भारत जैसा विशाल देश में ओबीई मूल्यांकन शुरू करने से पहले बहुत सारी तैयारी और मार्गदर्शन की जरूरत होगी।
सीबीएसई को यह पता लगाने की जरूरत है कि ओबीई मूल्यांकन अपनाने से छात्रों को फायदा होगा या नहीं। इसलिए, फिलहाल ओबीई पर अध्ययन करना जरूरी है।
जानकारी के लिए बता दे कि ओपन बुक एग्जाम सिस्टम के तहत स्टूडेंट्स को परीक्षा के दौरान किताब या नोट्स का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाती है। जिससे छात्र-छात्राओं को एग्जाम में पूछे गए प्रश्न को हल करने में मदद ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Madhya Pradesh: नगरपालिका की बैठक में भाजपा पार्षदों के बीच जमकर हुई हाथापाई, अन्य पार्षदों ने कराया मामला शांत

