Diwali मनाये ख़ुशी से पटाखे या दीये जलाये लेकिन, दुर्घटना घटे तो इन फर्स्ट एड टिप्स से करें इलाज

0
303
file

न्यूज़लिंक, हिंदी। दिवाली खुशियों का त्योहार हैं लकिन इस त्यौहार को मनाते समय कई बार हमसे दुर्घटना हो जाती हैं। अगर सावधानी न बरती जाए तो पटाखों या दीये से आग लगने का खतरा रहता है। इसलिए हमें हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। पटाखे या दीये से जलने पर क्या फर्स्ट एड करना चाहिए यह पता होना बहुत जरूरी है। जानें कैसे करें जलने पर फर्स्ट एड।

दिवाली का त्योहार खुशियों से भरा होता है। लोग कई दिनों पहले से ही इसकी तैयारी शुरू कर देते हैं। मिठाइयां खाना, दीये जलाना, पटाखें फोड़ना दिवाली का अहम हिस्सा माने जाते हैं। लेकिन रोशनी का यह त्योहार आपके लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है। दिवाली पर आग लगने और जलने का खतरा काफी बढ़ जाता है। दीये या पटाखे जलाते समय दुर्घटना होने की संभावना रहती है। इसलिए जरूरी है कि आप इस त्योहार पर अपनी फर्स्ट एड किट को तैयार रखें। फर्स्ट एड का मतलब होता है, किसी भी दुर्घटना के बाद दिया जाने वाला पहला इलाज। आइए जानते हैं दिवाली पर जलने पर कैसे करें फर्स्ट एड का प्रयोग ।

आग को फैलने से रोकें
अगर कोई व्यक्ति आग की चपेट में आ गया है, तो सबसे पहले आग बुझाने की कोशिश करें। इसके लिए आप आग पर पानी डाल सकते हैं या कंबल की मदद से आग बुझाने की कोशिश करें। उस व्यक्ति को आग वाली जगह से दूर करें। इससे और अधिक जलने से वह व्यक्ति बच पाएगा।

व्यक्ति के जले हुए पार्ट्स से कपड़े, गहने, बेल्ट आदि को हटाएं। ये जली हुई त्वचा पर चिपक सकते हैं। इसलिए इन्हें आराम से हटाएं लेकिन यह जल्दी करें, ऐसा नहीं करने पर वह जगह सूज सकती है और बाद में इन्हें हटाने में और तकलीफ होगी। हालांकि, अगर कपड़ा जली हुई जगह पर चिपक गया है, तो उसे खुद से हटाने की कोशिश न करें।

यह भी पढ़ें: शाहरुख की आने वाली फिल्म Dunki Movie की कहानी, थोड़ी कॉमेडी और ढ़ेर सारा इमोशन

जली हुई जगह को कम से कम 20 मिनट तक चलते हुए पानी से धोएं। इसके लिए आप जले हुए पार्ट को नल के नीचे पानी चलाकर धोएं। जली हुई जगह को धोने के लिए कभी भी बर्फ वाले पानी का या बर्फ का इस्तेमाल न करें। न ही उस जगह पर ठंडक के लिए बर्फ लगाएं।

जले हुए पार्ट को नॉर्मल लेवल से थोड़ा ऊपर उठाकर रखें। ऐसा करने से उस पार्ट में सूजन कम होगी। कोशिश करें उन्हें मोड़ें नहीं बल्कि सीधा रखें। जलने की वजह से अगर छाले हो गए हैं, तो उन्हें गलती से भी न फोड़ें। ऐसा करने से इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है। इसलिए छालों को बैंडेज या कपड़े से ढक कर रखें। हालांकि जले हुए पार्ट को ढकते समय इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा टाइट बैंडेज न बांधें।

अगर ज्यादा नहीं जला है, तो आप घर पर ही जली हुई जगह पर दवाई लगा कर उसे ढक सकते हैं लेकिन यदि व्यक्ति ज्यादा जल गया है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें ताकी सही इलाज किया जा सके और आगे समस्या ज्यादा न बढ़े।

नोट: यह महज एक सूचना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here