Chambal: कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका,पूर्व विधायक और पूर्व जनपद अध्यक्ष ने ज्वाइन करी बीजेपी

0
190

न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव से पहले चंबल अंचल में कांग्रेस को फिर एक बार बड़ा झटका लगा है,कांग्रेस के पूर्व विधायक राकेश मावई और पूर्व जनपद अध्यक्ष ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

लोकसभा चुनाव से पहले ग्वालियर-चंबल अंचल में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका मिला है, कांग्रेस के पूर्व विधायक और पूर्व जनपद अध्यक्ष ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।  मुरैना विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक राकेश मावई ने पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है।  इसके साथ ही शिवपुरी के पूर्व जनपद अध्यक्ष पारस सिंह रावत ने भी बीजेपी ज्वाइन की।

मुरैना विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक राकेश मावई और शिवपुरी के पूर्व जनपद अध्यक्ष पारस सिंह रावत को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सदस्यता दिलाई।  इन दोनों नेताओं को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज दिल्ली में अपने मंत्रालय में बीजेपी की भी सदस्यता दिलाई। कांग्रेस के पूर्व विधायक राकेश मावई सिंधिया के कट्टर पूर्ण रूप से समर्थक माने जाते हैं।

जब सिंधिया कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे तो वह सिंधिया के साथ नहीं आए थे और उसके बाद उपचुनाव में कांग्रेस के टिकट पर विधायक ही  बने थे, लेकिन साल 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया और उसके बाद से वे लगातार नाराज ही चल रहे थे। यही कारण है कि अब पूर्व विधायक राकेश मावई ने कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी का दामन पूर्ण रूप से थाम लिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here