न्यूज़लिंक हिंदी, चंडीगढ़। बीजेपी को 16 वोट मिले हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार आप और कांग्रेस को 12 वोट मिले हैं। आठ वोट अमान्य हैं। वर्तमान में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को मिलाकर गठबंधन के पास कुल 20 वोट हैं। भाजपा के पास सांसद किरण खेर का वोट मिलाकर कुल 15 वोट हैं। इसके बावजूद 16 वोट पाकर भाजपा जीत गई है।
कई वोटों पर पेन चलाते हुए नजर आए
पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पर कई वोटों के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। कांग्रेस और आप पार्षदों की तरफ से आरोप लगाए जा रहे हैं कि अनिल मसीह वीडियो में कई वोटों पर पेन चलाते हुए नजर आए हैं। वीडियो में भी इसके सबूत हैं। सदन में काफी हंगामा चल रहा है।
बैलेट पेपर सुरक्षित रखे जाते हैं
बता दे कि यहां पर जो भी वोटिंग होगी, उसे सील करके प्रशासन के ट्रेजररी ऑफिस में एक साल तक के लिए रखा जाएगा। यह बैलेट पेपर अगले मेयर चुनाव तक के लिए सुरक्षित रखे जाते हैं या अगर इस बीच कोई इलेक्शन पीटीशन अदालत में दायर होती है तो उसे केस का फैसला आने तक यह बैलेट पेपर सुरक्षित रखे जाते हैं।
ये भी पढ़ें : रावण की सेना छोड़ राम की शरण में आये नीतीश, BJP नेता विनीत शारदा बोले-अखिलेश देख रहे मुंगेरी लाल के हसीन सपने

