Chandigarh: सदन की बैठक के दौरान विवाद, मेयर को रोंदू कहने पर जमकर हुआ हंगामा, बीजेपी के दो पार्षद सस्पेंड

भाजपा के पार्षद कंवरजीत सिंह राणा ने हंगामे के बीच मेयर कुलदीप कुमार को रोंदू कह दिया, जिसके बाद से ही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

0
237

न्यूज़लिंक हिंदी, चंडीगढ़। आज यानी शुक्रवार को नगर निगम की सदन की बैठक के दौरान विवाद हो गया। आपको बता दे कि भाजपा के पार्षद कंवरजीत सिंह राणा ने हंगामे के बीच मेयर कुलदीप कुमार को रोंदू कह दिया, जिसके बाद से ही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मेयर का अपमान किया
पार्षदों ने कहा कि उन्होंने मेयर का अपमान किया है। इसके बाद सभी ने राणा से माफी मांगने की मांग की। मेयर ने कहा कि राणा अपने शब्द को वापस लें लेकिन राणा ने ऐसा करने से मना कर दिया, जिसके बाद मेयर कुलदीप कुमार ने पार्षद कंवरजीत सिंह राणा और मनोज सोनकर को सस्पेंड कर दिया और मार्शल बुलाकर उन्हें सदन से बाहर कर दिया।

ये भी पढ़ें : Gorakhpur: सीएम योगी गोरखपुर में 76 परियोजनाओं की देंगे सौगात, 51 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here