न्यूज़लिंक हिंदी, चंडीगढ़। मेयर चुनाव मंगलवार यानी आज कड़ी सुरक्षा के बीच हुए। बता दे कि भाजपा की जीत के बाद आइएनडीआइए गठबंधन और भाजपा फिर से आमने-सामने आ गए हैं। दोनों के बीच घमासान युद्ध मच गया है।
चंडीगढ़ नगर निगम मेयर चुनाव का विवाद इतना बढ़ गया कि यह मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। अब इस मामले की सुनवाई बुधवार को पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय करेगा।
राघव चड्ढा ने बीजेपी पर देशद्रोह का आरोप लगाया
आप नेता राघव चड्ढा, कांग्रेस नेता पवन बंसल सहित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। राघव चड्ढा ने बीजेपी पर देशद्रोह का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि फर्जीवाडे़ से हुई जीत कोई मायने नहीं रखती है। चड्ढा ने चुनाव को दोबारा से कराने का प्रस्ताव रखा।
ये भी पढ़ें : Varanasi: राज्य मंत्री पहुंचे वाराणसी जेल, कहा- जेल में बंद सभी व्यक्ति पेशेवर अपराधी नहीं
जीत पहले से ही तय की गई थी
कांग्रेस नेता पवन बंसल ने कहा कि भाजपा के मनोज को कुल 16 वोट मिले और आप के कुलदीप को 12 वोट मिलने के बाद उनके बाकी वोट रद कर दिए गए। यह सरासर फर्जीवाड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत ढंग से हुई जीत पर लोकतंत्र की हार है। बंसल ने आगे कहा कि यह जीत पहले से ही तय की गई थी।

