न्यूज़लिंक हिंदी। चंडीगढ़ का मेयर चुनाव देश में BJP और इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (INDIA) के बीच की पहली लड़ाई बन चुका है। इसके साथ ही शहर को आज नया मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर मिल जाएगा। सुरक्षा को देखते हुए 500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। साथ ही तीनों पार्टियों ने नगर निगम दफ्तर के बाहर अपने कार्यकर्ता बुलाए हैं।
ये भी पढ़े :Manipur Violence: इंफाल में हिंसा के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन, सीएम के खिलाफ की नारेबाजी
नगर निगम में आज को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवारों के लिए चुनाव होगा। सुबह 11 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी मनोनीत पार्षद अनिल मसीह को बनाया गया है। डीसी विनय प्रताप सिंह की देखरेख में चुनाव होगा। लगभग दो से ढाई घंटे के अंदर चुनाव परिणाम आ जाएंगे। मेयर चुने जाने के बाद डीसी चले जाएंगे। उसके बाद नवनियुक्त मेयर सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव कराया जाएगा।
ये भी पढ़े :गर्म पानी पीने की आदत हैं तो,जानिए इसके फायदे और नुकसान
नगर निगम कार्यालय के बाहर पुलिस सुरक्षा भी काफी कड़ी रहेगी। हंगामे को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने चार डीएसपी समेत 500 पुलिस कर्मियों को तैनात करेगी। निगम आने-जाने वाले सभी रास्तों पर नाके होंगे। पुलिस ने एक डीएसपी की ड्यूटी राजभवन के पास भी लगाई है। इसके अलावा दो डीएसपी को नगर निगम और एक डीएसपी को टीम के साथ रिजर्व में रखा गया है।

