न्यूज़लिंक हिंदी। चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश में एनडीए के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर संयुक्त रूप से चुन लिया गया है। बुधवार यानी 12 जून को चंद्रबाबू नायडू मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उधर, सहयोगी दल जनसेना विधायक दल की बैठक मंगलवार सुबह मंगलागिरी स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई। बैठक में पवन कल्याण को जनसेना विधायक दल का नेता भी चुना गया।
शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में केसरापल्ली आईटी पार्क में किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को दिल्ली से सुबह 10:40 बजे गन्नावरम एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद शपथ समारोह में पूर्ण रूप से शामिल होंगे।
आगे ये भी पढ़ें : मोदी 3.0 सरकार में , इन मंत्रियों ने संभाला पदभार, जानिए आगे

