Chandrayaan-3 : चंद्रमा से देखिए धरती, ISRO ने ट्वीट की फ़ोटो, लैंडर इमेजर एल-1 ने भेजी तस्वीरें

0
159

न्यूज़लिंक हिंदी डेस्क।

इसरो का महत्वपूर्ण ‘चंद्रयान-3’ मिशन लगातार चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है। चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह के अब और करीब पहुंच गया है। इसरो ने गुरुवार को जानकारी दी कि चंद्रयान के लैंडर इमेजर एल-1 कैमरे ने धरती और चांद की फोटो भेजी है। इसरो ने ट्वीट में यह फोटो भी पोस्ट की है।

https://twitter.com/isro/status/1689501590531760128?t=JX-EH7a4crZ6U_6hIHgskw&s=19

चन्द्रयान-3 ने यह फोटो चंद्रमा की तीसरी ऑर्बिट में पहुंचने के एक दिन बाद लैंडर हॉरिज़ोटल विलोसिटी (एलएचवीसी) कैमरे से ली है। चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को लॉन्च हुआ था। इसके बाद से ही चंद्रयान-3 सफल पड़ाव पार करते चंद्रमा की साथ पर साफ्ट लैंडिंग की तरफ बढ़ रहा है। बता दें कि चंद्रयान-3 ने 5 अगस्त को चंद्र कक्षा में प्रवेश किया।

चांद से दूरी हुई और कम
इसरो ने बुधवार को एक ट्वीट में बताया था कि चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह के और भी करीब पहुंच गया है। आज चंद्रयान-3 की कक्षा घटकर 174 किमी x 1437 किमी रह गई है। उन्होंने कहा कि अगला ऑपरेशन 14 अगस्त 2023 को 11:30 से 12:30 बजे के बीच निर्धारित है। अनुमान है कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर साफ्ट लैंडिंग होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here