न्यूज़लिंक हिंदी। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया आज यानी 11 जुलाई को सीए यानी चार्टर्ड अकाउंटें इंटर और फाइनल मई परीक्षा 2024 के नतीजे घोषित करेगा।
सीए का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे तक घोषित किया जा सकता है, हालांकि आईसीएआई ने रिजल्ट की टाइमिंग पर कोई जानकारी अभी नहीं है। जिन स्टूडेंट ने सीए मई की परीक्षा दी है, वे अपना रिजल्ट आईसीएआई की आधिकारिक icai.nic.in से चेक कर सकते हैं।
सीए रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए स्टूडेंट को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा। आईसीएआई सीए फाइनल और इंटर रिजल्ट 2024 के साथ सीए में टॉप करने वाले छात्रों के नाम के साथ, पास पर्सेंटेज के साथ रिजल्ट वेरिफिकेशन का शेड्यूल भी जारी हो जायेगा।
पिछले वर्षों के रुझानों के अनुसार सीए इंटर और फाइनल परिणाम सुबह 11 बजे तक घोषित किया जाता है, ऐसे में पूरी उम्मीद है कि आज भी सीए इंटर, फाइनल मई 2024 रिजल्ट आज सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे।

