न्यूज़लिंक हिंदी। बिहार और पूर्वांचल समेत पूरे देश में छठ पूजा की धूम देखी जा रही है। 17 नवंबर से नहाय खाय के साथ शुरू हुए छठ पर्व का आज तीसरा दिन है। आज के दिन छठ व्रती 36 घंटे का व्रत रखते हुए शाम के समय में डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगी। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तरप्रदेश के सीएम ने देशवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।
पीएम मोदी ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर अपने सभी परिवारजनों को मेरी अनंत शुभकामनाएं। सूर्यदेव की वंदना हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। जय छठी मइया!
महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर अपने सभी परिवारजनों को मेरी अनंत शुभकामनाएं। सूर्यदेव की वंदना हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। जय छठी मइया!
— Narendra Modi (@narendramodi) November 19, 2023
इससे पहले भी पीएम मोदी ने छठ को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने बीजेपी की तरफ से आयोजित कार्यक्रम दिवाली मिलन समारोह की सराहना करते हुए छठ पर्व को ‘राष्ट्रीय पर्व’ बताया। उन्होंने कहा- छठ ‘राष्ट्रीय पर्व’ बन गया है, यह बहुत खुशी की बात है।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने छठ पर्व को लेकर एक पोस्ट में लिखा- सूर्योपासना और लोक आस्था के महापर्व ‘छठ’ की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! भगवान भास्कर और छठी मइया के पावन आशीर्वाद से चराचर जगत सुख, समृद्धि व सौभाग्य के आलोक से आलोकित रहे, यही अभिलाषा है। जय छठी मइया!
सूर्योपासना और लोक आस्था के महापर्व 'छठ' की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!
भगवान भास्कर और छठी मइया के पावन आशीर्वाद से चराचर जगत सुख, समृद्धि व सौभाग्य के आलोक से आलोकित रहे, यही अभिलाषा है।
जय छठी मइया! pic.twitter.com/rrIY7W3VHZ
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 19, 2023
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी छठ पर्व को लेकर पोस्ट में कहा – लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मंगलकामना करता हूं कि यह पावन पर्व सभी के लिए सुख, शांति, समृद्धि और ख़ुशहाली लाए। सभी के जीवन में सफलता का प्रवाह हो, सभी लक्ष्यों की सुखद प्राप्ति का आशीर्वाद हो एवं सभी के जीवन में कामयाबी का निरंतर वरदान हो। हाथ जोड़ कर मैया से यही विनती है। जय छठी मैया।
ये भी पढ़ें : Chhath puja 2023: छठ महापर्व का आज तीसरा दिन, जानिए पूजा विधि और संध्या अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त
इस बार का छठ पर्व कई मायनो में खास है क्योंकि 34 साल बाद एक महासंयोग बन रहा है। दरअसल इस बार की छठ पूजा के पहले दिन सूर्य का रवियोग बना रहा है जिसे काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।