Chhath Puja 2023: जानिए महिलाएं व्रत में नाक से लेकर मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर, क्या है इसका महत्व

दिवाली के बाद अब पूरे उत्तर भारत में छठ पूजा की तैयारी शुरु हो गयी है। छठ बिहार-यूपी का मुख्य त्योहार माना जाता है।

0
597

न्यूज़लिंक हिंदी। भारत में सारे त्योहार बड़े धूम-धाम और ख़ुशी से मनाये जाते हैं| दिवाली के बाद अब पूरे उत्तर भारत में छठ पूजा की तैयारी शुरु हो गयी है। छठ बिहार-यूपी का मुख्य त्योहार माना जाता है। छठ पूजा में सूर्य देव और षष्ठी माता की पूजा की जाती है। हर साल यह त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होता है। यह पर्व 17 नवंबर से 20 नवंबर तक चलने वाला है।

लम्बे सिंदुर लगाने के पीछे की मान्यता
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नाक पर से सिंदुर लगाने के पीछे की वजह पति की लंबी उम्र कहा जाता है। मान्यता है कि जो भी महिलाएं ऐसा करती हैं उनके पति की आयु और भी ज्यादा बढ़ जाती है। साथ ही उनके पति अकाल मृत्यु नहीं होती हैं।

इसके अलावा एक और मान्यता यह भी है कि सिंदुर लगाने से पति की लंबी आयु के साथ समाज में उनकी प्रतिष्ठा बढ़ती है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि जो महिलाएं सिंदुर छिपा कर लगाती हैं उनके पति समाज में कहीं छिप कर रह जाते हैं। इसकी साथ उनकी तरक्की भी रुक जाती है और आयु भी कम हो जाती है। साथ ही नाक से सिंदुर कर महिलाएं समाज को यह भी बताती हैं कि वो शादी-शुदा हैं और अपने पति से बेहद प्रेम करती हैं।

दुशासन और द्रौपदी से जुड़ा किस्सा
इसके पीछे एक कहानी यह भी कहा जाता है कि एक बार दुशासन गरजते हुए द्रौपदी के कक्ष में पहुंचा। उस समय द्रौपदी ने सिंदुर नहीं लगाया था। जिसपर दुशासन ने तंज कसते हुए कहा कि तूने अभी तक यह भी तय नहीं किया कि किसके नाम का सिंदूर लगाना है। इसके बाद दुशासन द्रौपदी के बाल को पकड़ कर खींचने लगा। तभी द्रोपदी ने जल्दी से सिंदूरदानी को ही अपने सिर पर पलट लिया।

ये भी पढ़ें : सहारा श्री सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस, जानिए कैसे मिलेगा आपका फंसा हुआ पैसा

सिंदुर भी कई तरह के होते हैं। पहला सुर्ख लाल, दूसरा सिंदूर पीला या नारंगी, तीसरा सिंदूर मटिया सिंदूर होता है। छठ पूजा के दौरान ये तीनों तरह के सिंदुर को इस्तेमाल किया जाता है। बिहार में मिटिया सिंदूर का प्रयोग ज्यादा किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस सिंदुर को सबसे शुद्द माना जाता है।

सूर्य भगवान की आराधना का महत्व
हिंदू धर्म में सूर्य भगवान की पूजा करना फलदायी माना गया है। रोजाना प्रात: काल सूर्य भगवान को जल अर्पित करने से शरीर के सभी रोग दूर होते हैं और जीवन में सारे दुख धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। छठ पर्व पर सूर्य भगवान की पूजा करने से इसका महत्व और अधिक हो जाता है।

ये भी पढ़ें : Sahara Group संस्थापक सुब्रत रॉय का हुआ निधन, योगी सहित अन्य नेताओं ने दिया श्रद्धांजलि

हिन्दु धर्म के अनुसार, नियमित तौर से सूर्य भगवान को जल अर्पित करने से घर के सभी दोष दूर होते हैं और जीवन में सफलता प्राप्त होती है। समाज में आपका मान-सम्मान और गौरव में भी वृद्धि होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here