Chhattisgarh : पुलिस और तेलंगाना ग्रेहाउंड का ज्वाइंट नक्सल ऑपरेशन कामयाब,मारे गए 3 बड़े नक्सली

0
233

न्यूज़लिंक हिंदी। तेलंगाना छत्तीसगढ़ सीमा पर पुलिस और तेलंगाना ग्रेहाउंड का ज्वाइंट मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं। मौके से नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किये गये हैं। तेलंगाना ग्रेहाउंड और छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया। जिसमें जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है।

उसूर थाना क्षेत्र में कांकेर के कर्रीगुटा जंगलों में छत्तीसगढ़ पुलिस के सहायक सहयोग से तेलंगाना के ग्रेहाउंड्स के नेतृत्व में नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया। इस मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। घटनास्थल से हथियार और नक्सलियों के शव बरामद किये गये हैं।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 2 अप्रैल को बड़ी मुठभेड़ हुई। जवानों की संयुक्त टीम ने एनकाउंटर में 13 नक्सलियों को मार गिराया। घने जंगल में हार्डकोर नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों के जवानों ने घेराबंदी कर 13 नक्सलियों को पूर्ण रूप से ढेर कर दिया। सभी नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिए गए। मारे गए 11 नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी हैं।

शुक्रवार को दंतेवाड़ा मुठभेड़ में नक्सली ढेर पुरांगेल, बड़ेपल्ली, डोडीतुमनार और गमपुर इलाकों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर गुरुवार को संयुक्त सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू किया। इस मुठभेड़ के बाद जवानों को एक पुरुष नक्सली का शव मिला। मौके से हथियार भी बरामद किए गए। अधिकारी के मुताबिक बस्तर संभाग के अलग अलग नक्सल प्रभावित जिले में अब तक मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या लगभग 47 हो गई है।

बीजापुर में लगभग 16 लाख के इनामी नक्सलियों का सरेंडर छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्च पर सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है। एक तरफ मुठभेड़ में नक्सलियों का सफाया हो रहा है तो दूसरी तरफ सरकार के नक्सल उन्मूलन अभियान पूना नारकोम से प्रभावित होकर बड़े इनामी नक्सली सरेंडर कर रहे हैं।

शुक्रवार को बीजापुर में लगभग 16 लाख रुपये के इनामी 2 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया। सरेंडर नक्सलियों में एक पुरुष कलमू प्रकाश उर्फ सन्नू और एक महिला नक्सली पेडकम रीता भी है। दोनों साल 2007 से नक्सली संगठनों के लिए पूर्ण रूप से काम कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here