छत्तीसगढ़: हैरान करने वाला मामला, स्कूल में बच्चों को खाने में मिली छिपकली, कई छात्र पहुंच गए अस्पताल

0
156

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया, एक स्कूल में बच्चों के खाने में छिपकली गिर गई। और जब इस खाने को बच्चों ने खाया तो उनकी तबीयत भी बिगड़ गई।

और फिर देखते ही देखते 70 बच्चे अस्पताल भी पहुंच गए। बच्चों को उल्टी के साथ पेट दर्द हो रहा था। और अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि सभी बच्चों की स्थिति अब खतरे से बाहर हैं। और वहीं, इस पूरे मामले को लेकर परिजन में आक्रोश है।

साथ ही कुसमी विकासखंड के गजाधरपुर तुर्रीपानी प्राइमरी स्कूल का यह पूरा मामला है, जहां बीते गुरुवार को स्कूल में बच्चे पढ़ने आए थे। दोपहर में रसोइयों ने बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बनाया।

और फिर लंच टाइम में जब बच्चे खाना खा रहे थे, इस दौरान एक छात्र को थाली में मरी हुई छिपकली मिली। इसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। हालांकि, तब तक सारे बच्चे मैं भोजन कर चुके थे।

खाना खाने के कुछ देर बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। और फिर स्थिति गंभीर देख तत्काल स्कूल के टीचरों ने पूरे मामले की जानकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को दी।

और फिर परिजन के साथ तत्काल सभी बच्चों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है। और सभी बच्चे अस्पताल में ही हैं।

इतना ही नहीं बच्चों के तबीयत बिगड़ने की सूचना जैसे ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुसमी तक पहुंची, उन्होंने तत्काल सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराने का निर्देश भी दिया।

खुद कुसमी भी अस्पताल पहुंचीं। और उन्होंने कहा कि स्थिति अब सामान्य है। और मामले की गंभीरता से जांच भी की जाएगी। इसके बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here