Chhattisgarh : जांजगीर चांपा में दर्दनाक हादसा, कुएं से निकल रही जहरीली गैस,दम घुटने से 5 की मौत

0
182

न्यूज़लिंक हिंदी। जांजगीर चांपा में दर्दनाक हादसा,कुएं से निकल रही जहरीली गैस की वजह से 5 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। गांव के पुराने कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत की आशंका है।

डेडबॉडी अभी तक कुएं के अंदर ही है। पुलिस प्रशासन की टीम गांव पहुंच गई है। कुएं के आसपास जमा हुए लोगों की भीड़ को पुलिस ने दूर हटाया। कुएं में दम घुटने से मौत की पुष्टि जांजगीर चांपा SDOP यदुमणि सिदार ने मुख्य रूप से की है। एसडीओपी ने बताया कि SDRF की टीम को बुलाया गया है। जो घटनास्थल पर पहुंचकर कुएं से शवों को बाहर निकालेगी।

दर्दनाक घटना थाना बिर्रा क्षेत्र के किकिरदा गांव में हुई। जानकारी के मुताबिक गांव में एक पुराना कुआं है। जिसे काफी समय से उपयोग में नहीं लाया जा रहा था। गांव के ही लोगों ने पुरानी लकड़ियों का छप्पर बनाकर कुएं को पुरी तरह से ढक दिया था। बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में बारिश और तेज हवा चलने के कारण कुएं के ऊपर बना लकड़ी का छप्पर कुएं के अंदर ही गिर गया था।

जिसे निकालने गांव का एक आदमी कुएं के अंदर घुस गया, जो काफी देर तक वापस नहीं आया। इसके बाद एक एक कर 4 लोग और कुएं में उतरे और वापस बाहर बिल्कुल भी नहीं आ सके। आशंका जताई जा रही है कि काफी दिनों से बंद रहने के कारण कुएं में जहरीली गैस निकलने लगी है, जिसकी चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here