Ayodhya: सात अगस्त को अयोध्या जायेंगे मुख्यमंत्री योगी, अयोध्या आने वाले भक्तों की ली जानकारी

0
173

न्यूजलिंक हिंदी, अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सात अगस्त को अयोध्या जायेंगे। लोकसभा चुनाव के बाद पह पहली बार अयोध्या पहुंचेंगे। यह जानकारी विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और रुदौली विधायक राम चंद्र यादव ने दी। दोनों विधायकों ने मंगलवार को योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और अयोध्या में चल रही विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। क्षेत्र की जरूरतों व कुछ समस्याओं पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया।

विधायक वेद प्रकाश ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने सावन झूला मेले की जानकारी ली। कहा की अयोध्या में चल रहे सभी विकास कार्यों को समयबद्ध रूप से गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराएं। अयोध्या आने वाले भक्तों और जनता को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या धाम का नाम पूरे विश्व में गुंजायमान हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here