China: वन चाइल्ड पॉलिसी से फसा चीन, बच्चे पैदा करने से बच रहे लोग, जानें नए आकड़ें

बीते छह दशकों में पहली बार साल 2022 में चीन की आबादी में गिरावट दर्ज की गई थी। इसकी मुख्य वजह चीन में जन्म दर में आई तेज गिरावट को बताया जा रहा है। बता दे कि चीन ने कई साल पहले अपनी बढ़ती जनसंख्या को कम करने के लिए वन चाइल्ड पॉलिसी लागू की हुई थी।

0
266

न्यूज़लिंक हिंदी। जनसांख्यिकी में आ रही गिरावट को लेकर लगातार चीन में चिंता बढ़ रही है। बुधवार को चीन की सरकार ने वार्षिक आंकड़े जारी किए। जिनके अनुसार, चीन में साल 2023 में आबादी में 20 लाख की गिरावट आई। बीते छह दशकों में पहली बार साल 2022 में चीन की आबादी में गिरावट दर्ज की गई थी। इसकी मुख्य वजह चीन में जन्म दर में आई तेज गिरावट को बताया जा रहा है। बता दे कि चीन ने कई साल पहले अपनी बढ़ती जनसंख्या को कम करने के लिए वन चाइल्ड पॉलिसी लागू की हुई थी।

चीन की आबादी 140 करोड़
विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले सालों में चीन में यह समस्या और भी विकराल हो सकती है। संयुक्त राष्ट्र के जनसंख्या फंड डाटा के अनुसार, भारत अब चीन को पछाड़कर दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। भारत की जनसंख्या पिछले साल 142.86 करोड़ दर्ज की गई। चीन की आबादी 140 करोड़ है। चीन के नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टेटिक्स ने बताया है कि चीन में बीते साल 90 लाख बच्चे पैदा हुए, जो कि साल 2022 में पैदा हुए 95.6 लाख बच्चों से 5 प्रतिशत कम हैं।

चीन की सरकार ने लागू की प्रोत्साहन योजनाएं
चीन की सरकार ने अपने कई प्रांतों में जन्म दर बढ़ाने के लिए दूसरे और तीसरे बच्चे के जन्म पर प्रोत्साहन योजनाएं भी लागू की हैं ताकि लोग ज्यादा संख्या में बच्चे पैदा करें। हालांकि अभी ताजें जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उनसे ऐसा लगता है कि इन प्रोत्साहन योजनाओं का खास फर्क नहीं पड़ा है।

ये भी पढ़ें : UP School Closed: बढ़ती ठंड के कारण जिले में बढ़ा दी गई स्कूलों की छुट्टियां, जानें अब कब से खुलेंगे

जानकारी के लिए बता दे कि चीन में साल 2016 से जनसंख्या विकास दर कम हुई है क्योंकि चीन में अब बच्चों को पालने, पढ़ाने-लिखाने का खर्च बहुत बढ़ गया है। ऐसे में बढ़ते खर्च के चलते युवा जोड़े या तो कम बच्चे पैदा कर रहे हैं या फिर शादी ही नहीं कर रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here