China Funding Case: दिल्ली पुलिस ने NewsClick के एडिटर-इन-चीफ प्रबीर पुरकायस्थ को किया गिरफ्तार

मंगलवार सुबह जब पुलिस की स्पेशल टीम न्यूजक्लिक के दफ्तर व पोर्टल से जुड़े पत्रकारों के घर पहुंची तो उनके घरों से टीम ने लैपटॉप और उनके मोबाइल जब्त किए थे। इसकी जानकारी अभिषार शर्मा, भाषा सिंह व अन्य पत्रकारों ने अपने ट्विटर.कॉम पर दी

0
227
पुलिस ने एडिटर-इन-चीफ और फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया है।

न्यूजलिंक हिंदी। दिल्ली पुलिस ने न्यूज वेबसाइट न्यूजक्लिक (NewsClick) के एडिटर-इन-चीफ और फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ (Prabir Purkayastha) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके साथ वेबसाइट में एचआर हेड पद पर कार्य कर रहे अमित चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (Unlawful Activities (Prevention) Act) UAPA एक्ट के तहत यह कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें: NewsClick Case: प्रबीर पुरकायस्थ और HR को पटियाला कोर्ट में किया जाएगा पेश, जाने 25 सवालों का राज

जाने माने चौनल NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक NewsClick से जुड़े कुल 37 लोगों से परिसर में पूछताछ की, जबकि 9 महिला पत्रकारों व अन्य पद पर कार्यरत कर्मचारियों के घर पर जाकर पूछताछ की गई है। मंगलवार सुबह जब पुलिस की स्पेशल टीम न्यूजक्लिक के दफ्तर व पोर्टल से जुड़े पत्रकारों के घर पहुंची तो उनके घरों से टीम ने लैपटॉप और उनके मोबाइल जब्त किए थे। इसकी जानकारी अभिषार शर्मा, भाषा सिंह व अन्य पत्रकारों ने अपने ट्विटर.कॉम पर दी थी।

 

ये भी पढ़ें: NewsClick के ऑफिस पर दिल्ली पुलिस की रेड, अभिसार शर्मा और अन्य पत्रकारों के घर भी पहुंची…चीन फंडिंग से जुड़ा है मामला

जाने क्या है पूरा मामला?
द न्यूयार्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में न्यूज वेबसाइट न्यूजक्लिक को फाइनेंस करने वाले नेविल रॉय सिंघम (Neville Roy Singham) और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के बीच संबंध का आरोप लगाया गया। रिपोर्ट में दावा किया गया कि नेविल रॉय सिंघम के नेटवर्क ने दुष्प्रचार को बढ़ावा दिया और चीन समर्थक संदेशों को बढ़ावा देकर मुख्यधारा के नैरेटिव को प्रभावित किया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि सिंघम ने न्यूजक्लिक को फाइनेंस किया और उन्हें चीन द्वारा फंड दिया जा रहा है। वहीं ईडी ने साल 2021 में विदेशी फंडिंग को लेकर नई दिल्ली स्थित न्यूजक्लिक की जांच शुरू की थी। ईडी ने कथित तौर पर कुल 30.51 करोड़ रुपये के विदेश से आए फंड” के संबंध में न्यूजक्लिक के कार्यालयों और इसके निदेशकों के आवासों पर छापा मारा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here