न्यूज़लिंक हिंदी। चीन के हेनान प्रांत में एक प्राइमरी बोर्डिंग स्कूल के छात्रावास में आग लगने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार सुबह यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात 11 बजे स्थानीय अग्निशमन विभाग को दुशु टाउन के यानशानपु गांव में यिंगकाई स्कूल के छात्रावास में आग लगने की सूचना मिली।
ये भी पढ़े : आज राम मंदिर प्राण- प्रतिष्ठा के धार्मिक अनुष्ठान का पांचवां दिन, होंगी 8 वैदिक पूजन प्रक्रियाएं
बचावकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और 11:38 बजे आग बुझा दी गई। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति घायल हो गया और फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है। स्थानीय अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Thirteen people have been confirmed dead in a fire that took place in a school dormitory in the county of Fangcheng, Nanyang City, central China's Henan Province, on Friday night, local authorities said Saturday morning https://t.co/T2qCbwAOfZ pic.twitter.com/7vbGJwuuWd
— China Xinhua News (@XHNews) January 20, 2024
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
स्कूल में आग की घटना के बाद लोगों ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना गुस्सा जाहिर किया और किसी भी सुरक्षा चूक के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा की मांग की। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, चीन के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, यह बहुत डरावना है, 13 परिवारों के 13 बच्चे, सभी एक पल में चले गए।

