China Train Accident: चीन के बीजिंग में भारी बर्फबारी के कारण भीषण ट्रेन हादसा, टकराईं दो मेट्रो; 515 लोग घायल

चीन में शुक्रवार को एक भीषण ट्रेन हादसा हुआ। चीन की राजधानी बीजिंग में दो मेट्रो ट्रेनें आपस में टकरा गई, जिसमें सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि भारी बर्फबारी के कारण ये हादसा हुआ है।

0
302

न्यूज़लिंक हिंदी। चीन में शुक्रवार को एक भीषण ट्रेन हादसा हुआ। चीन की राजधानी बीजिंग में दो मेट्रो ट्रेनें आपस में टकरा गई, जिसमें सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि भारी बर्फबारी के कारण ये हादसा हुआ है। बीजिंग नगर परिवहन आयोग ने बताया कि इस हादसे में 515 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में कितने घायल?
चीन की सरकारी न्यूज़ एजेंसी शिन्हुआ न्यूज़ की जानकारी के मुताबिक, लगभग बीजिंग ट्रेन हादसे के बाद 515 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायल हुए लोगों में 102 लोगों को फैक्चर हुआ है। इलाज के बाद 423 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है जबकि 67 लोग अब भी इलाज करा रहे हैं। इसमें से 25 यात्रियों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

ये भी पढ़े : BCCI का बड़ा फैसला, राहुल द्रविड़ नहीं होंगे टीम इंडिया के कोच, इस शख्स के हिस्से आई जिम्मेदारी

ट्रेनों को फिसलन से बचाने के लिए क्या होता है उपाय?
ट्रेनों के इंजन में सैंड बॉक्स लगाया जाता है। इंजन में पटरियों से थोड़ा ऊपर पहियों के नजदीक सैंड बॉक्स लगा होता है। जब कभी पहाड़ी इलाके या फिसलन भरे इलाके से ट्रेन गुजरती है तो सैंड बॉक्स से रेत को पटरियों पर गिराया जाता है ताकि रेल की पटरी और पहियों में घर्षण हो और ट्रेन फिसलने से बचे। सैंड बॉक्स का कमान लोकोपायलट के हाथ में होता है।

यात्रियों ने शेयर किया अपना दर्द
एक यात्री ने चीनी अखबार द इकोनॉमिक ऑब्जर्वर को बताया कि हादसे के वक्त गाड़ी की लाइटें बुझ गई और लाइटें बुझने से पहले उसे अचानक झटका महसूस हुआ। यात्री ने कहा कि कुछ लोग गिर गए थे और शीशे टूट गए थे। कई यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने के साथ-साथ सिर और आंख पर चोट लगने की खबरें हैं।

ये भी पढ़े : पाकिस्तान के हैवान ने दरिंदगी की सारी हद्दे की पार, पहले बच्चों की निर्मम हत्या, फिर पकाकर खा गया उनका ही मांस

जांच के लिए टीम गठित
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि दुर्घटना के बाद इस बात की पुष्टि की जा रही है कि इसमें कोई विदेशी नागरिक तो नहीं शामिल हैं। इस घटना के लिए एक जांच दल का गठन किया गया है। बता दें कि चीनी मेट्रो दुनिया के सबसे व्यस्त मेट्रो रेलवे में शुमार है। चीन की 27 लाइनों पर 13 मिलियन से अधिक यात्री सफर करते हैं। यहां हर एक मिनट के अंतराल पर मेट्रो ट्रेन चलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here