देहरादून में क्लोरीन गैस लीक, खाली प्लाट में तीन साल से पड़े थे सिलिंडर, गैस के रिसाव के बाद घरों को कराया जा रहा खाली

देहरादून के झाझरा में मंगलवार सुबह एक गोदाम के खाली प्लाट में रखे सिलिंडर से क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। गैस रिसाव की सूचना से क्षेत्र के हड़कंप मच गया।

0
238

न्यूज़लिंक हिंदीं। देहरादून के झाझरा में मंगलवार सुबह एक गोदाम के खाली प्लाट में रखे सिलिंडर से क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। गैस रिसाव की सूचना से क्षेत्र के हड़कंप मच गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने क्षेत्र के करीब 150 परिवारों को वहां से सुरक्षित स्थानों पर भेजा। इस दौरान कुछ लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। लोगों को आंखों में जलन की शिकायत भी थी। इसके बाद दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़े : शाजापुर में धार्मिक रैली पर पथराव, तीन इलाकों में लगाई गई धारा 144, SDM ने दिया उचित कार्रवाई का भरोसा

जानकारी के अनुसार, यह प्लाट आगरा निवासी ठेकेदार राजीव गुप्ता का है। उन्होंने करीब चार साल पहले प्लाट के पास ही वाटर प्लांट लगाया था। तब इस प्लाट में प्लांट का गोदाम था। करीब तीन साल पहले यहां से काम बंद कर दिया गया था। जिसके बाद से सात सिलिंडर यहां पर रखे हुए थे। मंगलवार को एक सिलिंडर से अचानक गैस का रिसाव हो गया। पुलिस ने राजीव गुप्ता को बुलाया है। उसके खिलाफ एफआईआर की जा रही है। वहीं, सिलिंडर को तलाब बनाकर पानी में डालकर मिट्टी में दबा दिया गया है।

गैस रिसाव की सूचना मिलते ही SSP अजय सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा फायर विभाग, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और क्लोरीन गैस के रिसाव को रोकने के लिए प्रयास किया जा रहा है। क्लोरीन गैस के सिलेंडरों को गड्ढा खोदकर दबाया जा रहा है।

ये भी पढ़े : Mumbai: उद्धव गुट के विधायक और सहयोगियों के 7 ठिकानों पर ED की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला

कितनी जहरीली होती है Chlorine?
क्लोरीन गैस स्वास्थ्य को हानि पहुंचाती है। आमतौर पर इसका प्रयोग कीटनाशक की तरह किया जाता है। धुलाई में इसे ब्लीचिंग एजेंट के रूप में भी उपयोग किया जाता है। यदि लंबे समय तक इसके संपर्क में रहा जाए तो इसका स्वास्थ्य पर गहरा असर पर पड़ सकता है। इसकी तेज गंध आंख, त्वचा और श्वसन तंत्र को नुकसान पहुंचाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here