न्यूज़लिंक हिंदी। टेलीविजन का पॉपुलर शो CID घर-घर में लोगों का पसंदीदा है। सालों से इस शो को लोग बेहद दिलचस्पी के साथ देखते रहे हैं। शो का हर कैरेक्टर लोगों की पसंदीदा लिस्ट में शामिल है। हाल ही में सीआईडी के इंस्पेक्टर फ्रेड्रिक्स उर्फ दिनेश फड्निस को लेकर काफी दुखद खबर सामने आई थी। बताया गया था कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसकी वजह से वो अस्पताल में भर्ती हैं।

जानकारी के मुताबिक, दिनेश की हालत पहले से बेहतर है लेकिन अभी भी वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे दिनेश की ये हालत उनके फैंस को काफी परेशान कर रही है। दिल का दौरा पड़ने के बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस खबर की सूचना दयानंद शेट्टी ने शेयर की है।
दिनेश का हेल्थ अपडेट
दिनेश फड्निस को हार्ट अटैक आया है। जिसके बाद उन्हें आनन फानन में मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर्स ने एक्टर को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है। इस बात की जानकारी दयानंद शेट्टी ने दी है। सीआईडी में दया का रोल निभा चुके दयानंद शेट्टी ने दिनेश फड्निस का हेल्थ अपडेट शेयर किया है। एक्टर दयानंद शेट्टी ने बताया कि उनकी सेहत पहले से जरा सी बेहतर हुई है। उनकी बॉडी अच्छा रिस्पॉन्स दे रही है। हम सभी प्रार्थना कर रहे हैं कि वो जल्द ठीक हो जाए। वहीं दिनेश फडनीस की इस खबर को सुनकर फैंस शॉक्ड हैं। सभी अपने चहेते स्टार के लिए दुआएं मांग रहे हैं।
कई किरदार में आ चुके हैं नजर
नब्बे के दशक का पॉपुलर शो ‘सीआईडी’ में दिनेश फडनीस एक इंस्पेक्ट के किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया। उन्होंने शो में कई साल तक काम किया। इससे अलावा वह ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी दिखे हैं। लंबे समय से दिनेश एक्टिंग से दूर है। वह मराठी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखते है।
ये भी पढ़े : UP में आदतन यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का रद्द होगा ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन किए जाएंगे सीज
सीआईडी के दया ने दी सूचना
बता दें कि सीआईडी में दया का किरदार निभा चुके दयानंद शेट्टी दिनेश फडनिस के काफी अच्छे दोस्त और कोस्टार हैं। उन्होंने अपने दोस्त की हेल्थ अपडेट को फैंस के साथ शेयर किया है। दया ने बताया कि ‘दिनेश जी की हालत पहले से जरा सी बेहतर हुई है। उनकी बॉडी पहले से अच्छा रिस्पॉन्स भी कर रही है। हम सभी प्रार्थना कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।’

