तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के बीच झड़प,टॉलीवुड सितारों का जलवा, अल्लू अर्जुन से लेकर चिरंजीवी लाइन में खड़े नजर आए

0
144

न्यूज़लिंक हिंदी। तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। यह शाम 5 बजे तक चलेगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक 20.64% मतदान हो चुका है।

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, पूर्व क्रिकेटर और जुबली हिल्स से कांग्रेस कैंडिडेट मोहम्मद अजहरुद्दीन और AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी वोटिंग की।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्‌डी, मुख्यमंत्री KCR के बेटे और मंत्री KTR, बेटी के कविता ने भी बंजारा हिल्स में वोटिंग की।

इसके अलावा साउथ के सुपर स्टार, अल्लू अर्जुन, जूनियर NTR, चिरंजीवी और ऑस्कर विनिंग सॉन्ग नाटू-नाटू के म्यूजिक कंपोजर MM किरावाणी ने भी मतदान किया।धुंआधार प्रचार के बाद आज परीक्षा की घड़ी आ गई है।

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। 119 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में 2290 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। सुबह 7 बजे से साम 6 बजे तक मतदान की प्रक्रिया जारी रहेगी।

पूरे प्रदेश की जनता बढ़-चढ़कर मतदान करने पहुंच रही है। ऐसे में टॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं हैं। अपने मतों का सही इस्तेमाल करने के लिए टॉलीवुड सितारे भी मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोट डाल रहे हैं। इस लिस्ट में कई बड़े नामी सितारे भी शामिल हैं। इन सितारों की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here