सानिया-शोएब के तलाक पर CM बिस्वा का बयान, सानिया और उसके “पाकिस्तानी बच्चे” को नहीं देंगे हिन्दुस्तान की नागरिकता

भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनके पति शोएब मलिक इस समय सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का तलाक हो गया है।

0
296

न्यूज़लिंक हिंदी। भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनके पति शोएब मलिक इस समय सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का तलाक हो गया है। इन दोनों के बीच बीते कुछ समय से अनबन की खबरें सामने आ रही थी और इसी बीच शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ निकाह कर लिया है। कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए शादी के बारे में जानकारी दी है।

ये क्रिकेटर की तीसरी शादी है जिसकी तस्वीर सामने आने के बाद लोगों को यह विश्वास हो गया है कि सानिया और शोएब के रिश्ते में आई खटास को लेकर जितनी भी बातें सामने आ रही थी, वह पूरी तरह से सच है। सानिया और शोएब के रिश्ते में आए इस बदलाव के बारे में अब सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन का दौर देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़े: Sushant Singh Rajput के जन्मदिन पर Rhea Chakraborty ने लुटाया प्यार, एक्ट्रेस ने शेयर की पोस्ट

इस बीच असम के सीएम हिमंता बिस्वा सर्मा ने विवादित बयान दिया है। हिमंता बिस्वा सर्मा ने ट्वीट किया है- सानिया मिर्ज़ा और उसके “पाकिस्तानी बच्चे” को किसी कीमत पर हिन्दुस्तान की नागरिकता नहीं देंगे। किसी के बेवकूफियों के नतीजे हिंदुस्तान नहीं झेलेगा।” इस ट्वीट के बाद लोग हिमंता बिस्वा सर्मा को ट्रोल कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: Ram Mandir: आरपीएफ और जीआरपी ने ट्रेन से लेकर प्लेटफार्म पर की चेकिंग, हाईअलर्ट पर सेंट्रल स्टेशन

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने अपनी ट्विटर हैंडल (X) से एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में वह सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बारे में बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि “सानिया मिर्जा और उसके पाकिस्तानी बच्चों को किसी भी कीमत पर हिंदुस्तान की नागरिकता नहीं देने देंगे। किसी की बेवकूफियां का नतीजा हिंदुस्तान नहीं झेलेगा।” अपने ट्वीट में उन्होंने लोगों से अपील भी की है कि जो उनकी बात से सहमत है वह इसे रीट्वीट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here